tawa vastu tips : रसोई में तवा रखने के तरीके से बनता और बिगड़ता है वास्‍तु, जानें जरूरी क‍िचन वास्‍तु ट‍िप्‍स

Rules to keep Tawa in the kitchen: क्या आपको पता है कि आपके किचन में रखा तवा आपकी किस्मत को बना और बिगाड़ सकता है? जी हां, यदि वास्तु नियमों के अनुसार तवा न रखा जाएं तो इसके कई नुकसान होते हैं।

Rules to keep Tawa in the kitchen, वास्तुु के अनुसार जानें कैसे रखें तवा
Rules to keep Tawa in the kitchen, वास्तुु के अनुसार जानें कैसे रखें तवा 
मुख्य बातें
  • तवे को कभी उलटा नहीं रखना चाहिए
  • तवा और कढ़ाही राहु का प्रतीक होते हैं
  • तवा हमेशा धुल कर ही रखना चाहिए

तवा हर घर में होता है और इसका महत्व केवल खाना बनाने तक ही नहीं है, बल्कि वास्तु नियमों के अनुसार ये धन कारक भी होता है। यदि तवा घर में सही विधि और नियमों के अनुसार रखा जाए तो वह बहुत ही शुभ फल देता है। ठीक इसके विपरीत यदि तवे को रखने में वास्तु नियमों की अवहेलना की जाए तो वह घर में बहुत सी परेशानियों का कारण बन जाता है। वास्तु के अनुसार तवे का बहुत महत्व है, लेकिन तभी जब ये किसी खास जगह पर किसी खास तरीके से रखा जाए। तो आइए आपको बताएं कि वास्तु के अनुसार तवा रखने का क्या नियम है। तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए इन दोनों ही चीजों की साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

घर में तवा रखने का तरीका बना सकता है आपको धनवान (Tawa Vastu Tips in hindi)

  1. रसोई में यदि तवा रोटी बनाने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो इससे घर के मुखिया या पति की सेहत खराब होती है। इसलिए याद रखें जब भी तवा या कढ़ाई आप प्रयोग करें उसे अच्छे से धो कर सुखा कर रखें।

  2. यदि घर में पति या बच्चे नशे के लत के शिकार हैं तो इसका मतलब ये है कि घर में बर्तनों को रखने का तरीका सही नहीं। राहु के बुरे प्रकोप के कारण ऐसा होता है। रात में कभी भी तवा बेसिन में रहने दें। उसे धुल कर ही रखें। रात में तवा और कढ़ाई कभी गंदा न छोड़ें।

  3. सुबह जब भी पहली बार तवे को गैस रखें उस पर नमक डाल दें। गर्म तवे पर नमक डालने से वास्तु दोष दूर होता है। नमक सादा होना चाहिए। उसमें मिर्च या हल्दी न हो।

  4. तवे पर सबसे पहले जो भी रोटी बनाएं उसे गाय या कुत्ते को दें। यह नियम बना लें। पहली रोटी जानवर के लिए ही होनी चाहिए। इससे घर में विपदा नहीं आती। साथ ही घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

  5. घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे ऐसे रखें कि वह सबकी नजर में न आए। तवे पर बाहरी की नजर बिलकुल भी नहीं पड़नी चाहिए। तवे को साफ कर अंदर की ओर रखें।

  6. तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। उलटा तवा रखने से घोर संकट और आर्थिक दिक्कत आती है।

  7. तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है, उसके दाएं तरफ रखना चाहिए।

  8. तवे को कभी भी गैस के ऊपर रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। चूल्हे पर काम खत्म होने के बाद तवा भी हटा दें।

  9. गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें, क्योंकि इससे निकलने वाली आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का कारण बन सकती है।

  10. तवा हमेशा साफ और चमका कर रखें, क्योंकि ये आपकी किस्मत का प्रतिबिंब होता है। तवा जितना चमकेगा किस्मत भी उतनी निखरेगी।

  11. तवे या कढ़ाई को कभी भी तीखी या नुकीली चीजों से ना खुरचें।

  12. तवे या कढ़ाई को कभी भी जूठा न करें ना ही उस पर जूठी चीज रखें।

तवा रखने का सही तरीका अब आप जान चुके हैं, इसलिए अपनी किस्मत को बनाने के लिए इसे सही तरीके से जरूर रखें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर