चांदी के वास्‍तु ट‍िप्‍स : चांदी का गिलास देत है राहु और केतु के प्रकोप से मुक्ति, ये चीजें लाएंगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें रखना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन चीजों की वजह से परिवार के बीच में प्यार बढ़ता है और घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है।

Vastu shastra, Vastu shastra tips, vastu shastra tips for properity, vastu shatra tips for job, vastu shastra tips for happiness, वास्तु शास्त्र, वास्तु शास्त्र के उपाय, वास्तु शास्त्र में दिए गए उपाय
vastu shastra tips for properity 
मुख्य बातें
  • चांदी को घर में रखना माना जाता है शुभ
  • होता है सुख-समृद्धि का वास
  • वास्तु शास्त्र में किया गया है चांदी को लेकर ये व्याख्यान

हिंदु धर्म सें वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में दिए गए उपायों का पालन करके घर में, जीवन में, करियर में और व्यवसाय में वृद्धि की जा सकती है। इसमें कई उपाय ऐसे बताए गए हैं जो बहुत लाभदायक साबित होते हैं। इसमें चांदी की चीजों का व्याख्यान किया गया है जिनकी मदद से घर में सुख-समृद्धि का वास किया जा सकता है। घर में इन चीजों को रखने से शांत‍ि कायम रहती है और मुश्किलें हमेशा के लिए टल जाती हैं।

यहां जानिए घर में चांदी की कौन सी चीजें रखना चाहिए - 

चांदी के गिलास

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में चांदी का गिलास रखने से राहु और केतु के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। चांदी के गिलास से पानी पीना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस रसोई में रखें। 

चांदी का हाथी

जो लोग व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तथा अपने व्यापार को आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें अपने घर में चांदी का हाथी जरूर रखना चाहिए।  

चांदी की चेन

जिन लोगों के विवाह के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं उन्हें चांदी का चेन या अंगूठी पहनना चाहिए।

चांदी का चकोर टुकड़ा

वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि अगर किसी इंसान को नौकरी में समस्या आ रही है तो उसे चांदी का चकोर टुकड़ा अपने जेब मं रखना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर