Manoj Tiwari MOR SAMBHU BABA: मनोज तिवारी का बोलबम गाना कर रहा शिव-भक्तों के दिलों पर राज, देखें वीडियो

आध्यात्म
Updated Jul 27, 2020 | 09:51 IST

Manoj Tiwari - MOR SAMBHU BABA: मनोज तिवारी का यह बोलबम गाना उनके सदाबहार गानों में गिना जाता है जिसे भोले भक्त आज भी उसी मस्ती के साथ सुनते हैं...

मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के उन लोगों में से हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि आज पूरी दुनिया में इसे देखा और सुना जाता है। मनोज तिवारी कि शुरुआत भक्ति गानों से ही हुई थी इसलिए भक्ति गीतों में आज भी उनके जितना लोकप्रिय कोई नहीं हुआ। मनोज तिवारी ने अपने सिनेमा के जीवन में बहुत से गाने गाएं पर कुछ गाने उनके सदाबहार गानों में गिने जाते हैं। जिन्हें आज भी लोग उसी मस्ती और आनंद के साथ सुनते हैं। उन्हीं गानों मे से एक है उनका 2015 मे रिलीज हुआ बोलबम गाना ‘मोर संभू बाबा’ इस गाने को मनोज तिवारी के कुछ सबसे लोकप्रिय बोलबम गानों में गिना जाता है। इसे अब तक यूट्यूब पर 3,504,955 लाख लोगों ने देखा है। आप यह गाना यहां सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर