Bhatijwa ke mai Jayi Ka Devghar: नए बोलबम गाने में खेसारी लाल यादव ने कहा- 'केरोनवा के माई मुर्दाबाद'

भोजपुरी
Updated Jul 18, 2020 | 19:41 IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Bhatijwa ke mai Jayi Ka Devghar : खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘भतीजवा के माई जाई का देवघर’ का वीडियो रिलज हो गया है। वीडियो में अनीशा पांडे भाभी के रोल मे नजर आ रही हैं।

Khesari lal yadav Kanwar Yatra: सावन पर भोजपुरी गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं। अब खेसारी लाल यादव का गाना ‘भतीजवा के माई जाई का देवघर’ कोरोना वायरस में कावंड़ यात्रा पर लगे प्रतिबंध पर ही फिल्माया गया है।  सरकार का कहना है कि, भीड़ लगने से कोरोना वायरस के फैलाव को रोकना मुश्किल हो जाएगा। 

'भतीजवा के माई जाई का देवघर'' गाने मे खेसारी अपने भाभी से कहते हैं कि आप भी जाएंगी देवघर। इस पर अनीशा पांडे कहती है कोरोना है मैं तो नहीं जाऊंगी। 
जिस पर खेसारी लाल यादव कहते हैं कि मुह पे मास्क और झोला में सेनेटाइजर लेके चलेंगे। 

खेसारी की इस बात पर उनकी भाभी कहती हैं, सरकार परमीशन नही देगी और कोई नहीं जाएगा जिस पर खेसारी खीज जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं कोरोनवा क माई मुर्दाबाद,मुर्दाबाद। कोरोना वायरस के कारण इस बार कांवड़ यात्रा पर भारत सरकार ने रोक लगा दिया है। 

अगली खबर