Child horoscope Predictions: राशि से जानें कैसा है आपके बच्‍चे का स्‍वभाव, किस क्षेत्र में बनाएगा अपना करियर

व्रत-त्‍यौहार
Updated Nov 14, 2019 | 07:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Child horoscope Predictions 2019: आपका बच्‍चा स्‍वाभाव में कैसा होगा या फिर आगे चल कर वह कौन सी नौकरी चुनेंगा, इन सब का पता उसी राशि से लगाया जा सकता है। यहां जानें किस राशि के बच्चे किस दिशा में करियर बनाएंगे।

baby
baby  |  तस्वीर साभार: Getty Images

हर बच्चों का स्वभाव तथा उनकी रुचि अलग अलग होती है। हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। जिस राशि का जो मूल स्वभाव होता है वही उस बच्चे का भी नेचर बन जाता है। अभिभावकों को अपनी रुचि तथा अपनी महत्वाकांक्षी सपनें अपने संतानों पर नहीं थोपना चाहिए। 

आइए ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से जानते हैं कि किस राशि के बच्चे किस दिशा में अपना करियर बनाएं। जन्मकुंडली में भी पंचम भाव शिक्षा का होता है। नवम भाग्य का होता है। अतः जन्मकुंडली का भी गहन अध्ययन आवश्यक है।

किस राशि के बच्चों के लिये कौन सी जॉब है परफेक्ट

1. मेष- सेना, पुलिस सेवा तथा प्रशासनिक जॉब में जाना बेहतर होता है। ऐसे लोग सिविल इंजीनियरिंग तथा मेडिकल के सर्जरी डिपार्टमेंट में उच्च डिग्री हासिल करते हैं।
2. वृष- राइटिंग तथा एक्टिंग में ये आगे बढ़ सकते हैं। इनकम टैक्स लायर बन सकते हैं। प्रबंधन फील्ड में भी ये बहुत सफल हो सकते हैं। फ़िल्म मेकिंग तथा पत्रकारिता में करियर बनाना बेहतर रहेगा।
3. मिथुन- एम बी ए इनका सबसे बेहतर करियर हो सकता है। टीचिंग तथा ला में भी सफल रहेंगे। बहुत शानदार वक्ता तथा राजनीतिज्ञ बन सकते हैं।
4. कर्क- बहुत प्रखर दिमाग के होते हैं। पॉलिटिक्स में शानदार करियर रहेगा। फिल्म मेकिंग, आर्किटेक्ट, मेडिकल तथा जर्नलिज्म ही इनका प्रिय करियर होना चाहिए।
5. सिंह- उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रवक्ता, आई ए एस , न्यायाधीश तथा विदेशों में राजदूत हो सकते है। इनका स्वभाव नेता वाला होता है। सबको अपनी तरफ अपने ज्ञान से खींच लेते हैं।
6. कन्या- विधि की शिक्षा इनके लिए बेहतर होती है। टेक्निकल, मैनेजमेंट तथा जर्नलिज्म में जाना बेहतर होगा। ये बहुत क्रिएटिव दिमाग के होते हैं।
7. तुला- ऐसे बच्चे बहुत ऊर्जावान होते हैं। अच्छी कहानियों तथा गीतों की रचना करते हैं। फ़िल्म राइटिंग, निर्देशन, पत्रकारिता, लॉ तथा फाइन आर्ट इनका प्रिय करियर हो सकता है।
8. वृश्चिक- ऐसे बच्चों में नेतृत्व पवार गजब का होता है। राजनीति में जा सकते हैं। प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, न्यायिक सेवा तथा इंजिनीरिंग सेवा में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं।
9. धनु- ऐसे बच्चे सौम्य, सुशील तथा बहुत ही मेहनती होते हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रोफेसर, रिसर्च, मेडिकल सर्जरी तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा में देश का नाम रौशन करते हैं।


10. मकर- ऐसे बच्चे बहुत ही टेक्निकल दिमाग के होते हैं। इंजिनीरिंग तथा एम बी ए करना बेहतर होगा। फ़िल्म मेकिंग की फील्ड भी इनके लिए बेहतर है।
11. कुम्भ- मैनेजमेंट तथा इंजिनीरिंग में जाना बेहतर है। मीडिया इनकी प्रिय फील्ड हो सकती है। ऐसे बच्चों की तार्किक योग्यता गजब की होती है।
12. मीन- ऐसे बच्चों का एकेडमिक कैरियर बहुत शानदार होता है। उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। सिविल सेवा,न्यायिक सेवा तथा कुशल सर्जन  बन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर