Dhanteras 2020 : धनतेरस पर आधे घंटे का होगा पूजा मुहूर्त, इस द‍िन करें इन खास चीजों की खरीदारी

Dhanteras 2020 : धनतेरस पर धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी और यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन किसी भी धातु की चीज का खरीदने का विशेष महत्व होता है। तो आइए जानें धनतेरस कब है और इसकी प्रथा क्या है।

Dhanteras Puja, धनतेरस पूजा
Dhanteras Puja, धनतेरस पूजा 
मुख्य बातें
  • धनतेरस पर लोहा, शीश या धारदार चीजें न खरीदें
  • धनतेरस पर खरीदनी चाहिए देवी लक्ष्मी और गणपति की प्रतिमा
  • पीतल, सोना और चांदी की खरीदारी शुभकारी मानी गई है

धनतेरस पर मान्यता है कि जो भी इस दिन कोई वस्तु, सामान या संपति खपरीदता है उसे धन के देवता का आशीर्वाद प्राप्त करता है। धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता धन्वंतरी की पूजा का भी विधान होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी और यमराज के निमित्त भी इस दिन दीया जलाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। कार्तिक मास की कुष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर 2020 यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ के नाम से भी पुकारा जाता है।

जानें, धनतेरस का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2020 Puja muhurat)

13 नवंबर को धनतेरस पूजा मुहूर्त -17:28 से 17:59 (शाम में)

Dhanteras 2020 Tithi 

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 12, २०२० को 21:30 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 13, २०२० को 7:59 बजे

जानें क्या है धनतेरस की प्रथा (Dhanteras rituals)

धनतेरस का त्योहार छोटी दिवाली से एक दिन पहले आता है, लेकिन इस बार छोटी दीवाली यानी नर्क चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन पड़ रही है। इस लिए इस बार दिवाली के एक दिन पहले ही धनतेरस पड़ेगा। धनतेरस पर शाम के समय दो प्रमुख काम जरूर किए जाते हैं। पहला इस दिन कुछ न कुछ धातु की चीजें खरीदी जाती हैं और शाम के समय देवताओं के निमित्त दीया जलाया जाता है। ये दीया घर के आंगन या बालकनी में रखा जाता है।

धनतेरस पर भूल कर भी न खरीदें ये चीजें (What not to buy on dhanteras)

लोहे की चीजें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है लोहे में राहु की छाया होती है। वहीं कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। कांच में भी राहु का वास होता है। काले रंग की चीजों को खरीदने की मनाही है। इसे दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि भी नहीं खरीदना चाहिए। कुछ मान्यता के अनुसार स्टील के बर्तन खरीदने की भी मनाही है, क्योंकि स्टील में भी कई बार लोहे का अंश हाता है। इसकी जगह आप कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे सकते हैं।

इन चीजों को खरीदाना होगा शुभकारी (what to buy on dhanteras)

सोने या चांदी के सिक्के धनतेरस पर खरीदना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन आप देवी लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा भी खरीदें और इनकी पूजा दीवाली के दिन करें। इसके अलावा इस दिन धनिया खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस धनिया को देवी लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें और बाद में इसे मिट्टी में बो दें। पीतल, सोना, चांदी इस दिन खरीदना बहुत शुभ माना गया है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का रिवाज है। माना जाता है कि इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। मिट्टी के दीये इस दिन खरीदना बहुत शुभ माना गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर