Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में इन चीजों को ना करें शामिल, मां हो सकती हैं नाराज

व्रत-त्‍यौहार
Updated Oct 27, 2019 | 08:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Laxmi puja : दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय फूल और बेलपत्र हमेशा मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने रखें। मगर उनकी पूजा करते वक्‍त कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो पूजा में इस्‍तेमाल नहीं करनी...

Diwali
Diwali   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपावली प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है
  • कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन संपदा में वृद्धि होती है
  • इस दिन माता लक्ष्मी को कोई भी ऐसी चीज नहीं चढ़ानी चाहिए जिससे मां नाराज हो जाएं

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन चारों दिशाओं में दीपक जलाकर अंधेरे को दूर किया जाता है और बुराई खत्म करने की कामना की जाती है। दिवाली के दिन सभी देवी देवताओं सहित माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की विशेष तरीके से पूजा की जाती है और सुख समृद्धि की कामना की जाती है।

दीपावली प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन संपदा में वृद्धि होती है और घर में हमेशा मां लक्ष्मी विराजती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी को कोई भी ऐसी चीज नहीं चढ़ानी चाहिए जिससे मां नाराज हो जाएं। आइये जानते हैं माता लक्ष्मी की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manashi Roy (@enigma_crux) on

 

प्रसाद दक्षिण दिशा में रखें
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय फूल और बेलपत्र हमेशा मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने रखें और प्रसाद को दक्षिण दिशा में रखें। माता लक्ष्मी की पूजा करने की यही सही विधि है और ऐसा करने से वो प्रसन्न होती हैं।

दीया बायीं ओर रखें
इस दिन माता लक्ष्मी को लाल रंग की बाती वाला दीपक चढ़ाएं और उसे दायीं ओर रखें। भगवान विष्णु को अग्नि और प्रकाश का स्वरुप माना जाता है इसके कारण माता लक्ष्मी की पूजा करते समय दीया हमेशा दायीं ओर ही रखना चाहिए।

तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं
माता लक्ष्मी के पति भगवान विष्णु को तुलसी सबसे ज्यादा प्रिय है लेकिन मां लक्ष्मी तुलसी को पसंद नहीं करती हैं। तुलसी भगवान विष्णु के दूसरे रुप शालिग्राम की पत्नी है इसलिए माता लक्ष्मी तुलसी को अपना सौतन मानती हैं। इसलिए माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jignesh Darbar (@jdarbar) on

 

सफेद फूल न चढ़ाएं
माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है। देवी लक्ष्मी चीर सुहागिन हैं इसलिए इन्हें सुहाग का प्रतीक लाल गुलाब और लाल फूल चढ़ाया जाता है।

भगवान विष्णु की पूजा जरुर करें
मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की प्रिया हैं और इसलिए अकेले माता लक्ष्मी की पूजा नहीं की जाती है। दिवाली के दिन सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके ऊपर दोनों की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर