Gifts on Diwali 2019: दिवाली पर भूलकर भी ना दें अपनों को ये उपहार, शास्त्रों में माना गया है अशुभ

व्रत-त्‍यौहार
Updated Oct 21, 2019 | 16:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

What should not gift on Diwali: दिवाली पर लोग सगे-संबंधियों को मिठाई के साथ विभिन्न प्रकार के उपहार भी देते हैं। लेकिन, इस बात से ज्‍यादातर लोग अनजान होते हैं कि दिवाली पर किन-किन चीजों को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए

Gifts on Diwali 2019
Gifts on Diwali 2019  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनायी जाती है
  • दीपावली के दिन लोग घर में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं
  • दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की खड़ी अवस्था की फोटो अपने घर में नहीं लगाना चाहिए

दीपावली हिंदूओं का एक प्रमुख त्योहार है। हर साल दीपों का उत्सव दिवाली बहुत धूमधाम के साथ मनायी जाती है। इस दिन घर और बाहर चारों दिशाओं में दीया जलाकर उजाला किया जाता है। दिवाली को अंधेरे पर प्रकाश की विजय का त्योहार भी कहा जाता है। इस साल दीपावली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी।

दिवाली की तैयारियां काफी दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और इन्हें रंग बिरंगे झालरों से सजाते हैं। कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनायी जाती है। दीपावली के दिन लोग घर में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इसके अलावा लोग अपने सगे संबंधियों को मिठाई के साथ विभिन्न प्रकार के उपहार देते हैं। लेकिन कई बार लोग गलती से ऐसे गिफ्ट भी दे देते हैं जिससे संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं दिवाली पर कौन सा गिफ्ट देना अशुभ होता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@p.h.d_in_bakwaas) on

 

कृष्ण और अर्जुन का चित्र
दिवाली पर ज्यादातर लोग अपने घर का कैलेंडर बदलते हैं और दीवार पर कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का संदेश देते हुए चित्र लगा देते हैं। यह चित्र अशुभ माना जाता है। इसे ना तो अपने घर में लगाना चाहिए और ना ही दीपावली पर इसे किसी को उपहार के रुप में भेंट करना चाहिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hemavanti (@shakti_diva) on

 

देवी देवताओं की उग्र तस्वीरें
ऐसे कई देवी देवता हैं जिनकी उग्र अवस्था में युद्ध या वध करते समय के चित्र बने कैलेंडर बाजारों में बिकते हैं। जैसे मां काली की जीभ निकाले उग्र अवस्था, दुर्गा मां की महिषासुर का वध करते हुए चित्र या फिर भगवान शंकर का उग्र रुप। ऐसी तस्वीरों को उपहार में नहीं देना चाहिए। इससे संबंधों में कड़वाहट आती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by विश्व ग्रंथ (@vishva_granth) on

 

धार्मिक ग्रंथ
शास्त्रों में लिखा गया है कि दीपावली के दिन सूर्यास्त, जंगली जानवर, रामायण और महाभारत सहित किसी भी अन्य धार्मिक ग्रंथों को ना तो किसी से उपहार में लेना चाहिए और ना ही किसी को भेंट करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की खड़ी अवस्था की फोटो
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और लोग अपने घरों में माता की प्रतिमा और तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की खड़ी अवस्था की फोटो अपने घर में नहीं लगाना चाहिए और ना ही किसी को उपहार स्वरुप भेंट करनी चाहिए। शास्त्रों में मां लक्ष्मी का घर में बैठना शुभ माना गया है। इसलिए हमेशा बैठी अवस्था की फोटो ही लगानी चाहिए।

झरने का चित्र
दिवाली के दिन नीचे गिरते झरने के पानी का चित्र किसी को भी उपहार में नहीं देना चाहिए और ना ही किसी से लेना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Casa do Bonsai (@casa_do_bonsai) on

 

बोनसोई
कैक्टस या बोनसोई के कांटेदार पौधे सजावट में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसे लोग एक दूसरे को भेंट करते हैं। लेकिन दिवाली के दिन किसी को कांटेदार पौधे भेंट करना या लेना अशुभ होता है।

नुकीली चीजें
इस शुभ मौके पर किसी को नुकीली चीजें जैसे चाकू, तलवार या कोई अन्य औजार उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में मुसीबत आती है। 


ऊपर दी गई सभी चीजों को दिवाली पर उपहार में देने से बचना चाहिए। इससे सगे संबंधियों के साथ आपके रिश्ते हमेशा मजबूत बने रहेंगे और घर में कोई परेशानी भी नहीं आएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर