Magh Month 2020 Vrat Tyohar Dates List: लोहड़ी से बसंत पंचमी तक - ये हैं माघ महीने के व्रत और त्‍योहार

Magh Month 2020 calendar: माघ के महीने में कई बड़े व्रत व त्‍योहार आते हैं। वैसे हिंदू कलैंडर का ये 11वां महीना होता है और इस माह को बेहद पव‍ित्र माना जाता है।

Magh Month 2020 Vrat Tyohar Dates List: लोहड़ी से बसंत पंचमी तक - ये हैं माघ महीने के व्रत और त्‍योहार
Magh Month 2020 Vrat Tyohar Dates  |  तस्वीर साभार: Times Now

हिंदू पंचाग के मुताब‍िक, माघ को साल का 11वां महीना बताया गया है। इस महीने का नाम श्री कृष्‍ण भगवान के माधव से पड़ा है और इस माह को बेहद पव‍ित्र माना गया है। इस महीने में तमाम बड़े व्रत और त्‍योहार भी आते हैं। माघ माह की महता का अंदाजा इसी से लगता है क‍ि इसी महीने में संगम पर 'कल्पवास' भी किया जाता है। 11 जनवरी से पुनवर्सु नक्षत्र के साथ हिन्दू पंचांग का माघ माह शुरू हुआ है। ये माह 9 फरवरी तक माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र तक रहेगा। 

माघ माह में पवित्र नदियों में स्नान, पूजन-अर्चन और तिल-कंबल के दान को विशेष महत्व द‍िया गया है। इस माह में संपूर्ण भारत के प्रमुख तीर्थों पर मेलों का आयोजन क‍िया जाता है। साथ ही इस इस मास में शुक्ल पंचमी से बसंत ऋतु का भी आरंभ होता है। 

यहां देखें Magh Month 2020 Vrat Tyohar Calendar

13 सोमवार, संकष्टी चतुर्थी
इस द‍िन भगवान गणेश की पूजा होती है। ये व्रत खासतौर पर संतान की सेहत और तरक्‍की के लिए रखा जाता है।

14 मंगलवार, लोहड़ी
मकर संक्रान्ति से एक शाम पहले लोहड़ी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस दौरान तिल दाल का महत्‍व है।

15 बुधवार, पोंगल
तमिलनाडु में पोंगल का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह उत्‍तर भारत की मकर संक्रांति का ही रूप है।

15 बुधवार, मकर संक्रांति
15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति का त्‍योहार है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इसके बाद से सभी शुभ काम शुरू हो जाते हैं। 

20 सोमवार, षटतिला एकादशी
20 जनवरी 2020 को षटतिला एकादशी है। षटतिला एकादशी पर तिल का 6 तरीकों से प्रयोग क‍िया जाता है। इस द‍िन तिल दान का भी महत्‍व है।

22 बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति के ल‍िए प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस द‍िन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है।

23 गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस द‍िन भगवान शिव की खास पूजा होती है।

24 शुक्रवार, माघ अमावस्या
माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहलाती है। इस दिन गंगा स्‍नान के अलावा मौन व्रत रखने की भी अहमियत है।

26 रविवार, गणतंत्र दिवस
26 जनवरी 1950 के दिन भारत में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस द‍िन देश में गणतंत्र द‍िवस यानी र‍िपब्‍ल‍िक डे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

29 बुधवार, बसंत पंचमी
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व  मनाया जाता है। यह वसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की खास पूजा की जाती है। 

01 फरवरी, रथ सप्तमी
पुराणों में सूर्य देव को को सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान माना गया है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के रूप में जाना जाता है। इस द‍िन सूर्य अराधना होती है।

02 फरवरी, भीष्म अष्टमी
भीष्म अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो महाभारत के भीष्म प‍ितामाह को समर्पित है।

05 फरवरी, जया एकादशी
माघ के महीने की शुक्ल एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। इस द‍िन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। 

07 फरवरी, प्रदोष व्रत
यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ्‍य का वरदान मिलता है। 

09 फरवरी, माघ पूर्णिमा
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर