पॉप स्‍टार शकीरा ने अपने पार्टनर स्‍टार फुटबॉलर गेरार्ड पिके से अलग होने की पुष्टि की

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jun 04, 2022 | 19:46 IST

Shakira separated with Gerard Pique: पॉप स्‍टार शकीरा ने स्‍पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिके से अलग होने की पुष्टि कर दी है। पता हो कि शकीरा और गेरार्ड पिके ने शादी नहीं की है, लेकिन एक कपल के रूप में साथ रह रहे थे।

Shakira and Gerard Pique
शकीरा और गेरार्ड पिके 
मुख्य बातें
  • शकीरा ने गेरार्ड पिके से अलग होने की पुष्टि की
  • शकीरा और पिके के दो बच्‍चे साशा और मिलान हैं
  • बार्सिलोना में अपना घर छोड़कर शहर में अकेले कहीं और रह रहे थे

मैड्रिड: कंबोडिया की पॉप स्टार शकीरा और उनके साथी स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिके अलग हो रहे हैं। इसकी जानकारी दोनों ने शनिवार को जारी बयान में दी। दोनों ने शकीरा की जनसंपर्क फर्म द्वारा जारी बयान में कहा, 'हमें यह पुष्टि करते हुए अफसोस हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं।' हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई है।

इसमें कहा गया, 'हमारे बच्चों की भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। समझने के लिये धन्यवाद।' शकीरा (45 वर्ष) की मुलाकात बार्सिलोना के डिफेंडर पिके से 2010 विश्व कप गान 'वाका वाका' (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) के प्रमोशन (प्रचार) के दौरान हो हुई थी। दोनों के दो बच्चे साशा और मिलान हैं।

स्पेनिश मीडिया में हाल में दोनों के अलग होने की अटकलें चल रही थीं। खबरों में कहा जा रहा था कि पिके (35 वर्ष) बार्सिलोना में अपना घर छोड़कर शहर में अकेले कहीं और रह रहे थे।

अगली खबर