पुराने TV को महज 2,999 रुपये में बना लें Smart, Amazon का ये नया प्रोडक्ट हुआ लॉन्च

Amazon Fire TV Stick Lite को भारत में नए Alexa वॉयस रिमोट लाइट के साथ बीते दिनों लॉन्च किया गया है। रिमोट में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स को कंट्रोल करने के लिए डेडिकेटेड कंट्रोल भी मिलेगा।

Amazon Fire TV Stick Lite
Photo Credit- Amazon  
मुख्य बातें
  • नए Alexa Voice Remote Lite के साथ वाले Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है
  • इसे अमेजन इंडिया की साइट से खरीदा जा सकता है
  • इसमें 8GB स्टोरेज दिया गया है और ये फुल-HD (1080p) पर कंटेंट स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है

Amazon Fire TV Stick Lite को भारत में नए Alexa वॉयस रिमोट लाइट के साथ बीते दिनों लॉन्च किया गया है। रिमोट में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स को कंट्रोल करने के लिए डेडिकेटेड कंट्रोल भी मिलेगा। आपको बता दें कि ओरिजनल Fire TV Stick Lite को साल 2020 में पेश किया गया था। 

नए Alexa Voice Remote Lite के साथ वाले Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। इसे अमेजन इंडिया की साइट से खरीदा जा सकता है। ये कीमत ओरिजनल Fire TV Stick Lite जितनी है। हालांकि, अभी इसे डिस्कउंट के बाद 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi का 108MP कैमरे वाला ये फोन मिल रहा है अब तक की सबसे कम कीमत में

Amazon Fire TV Stick Lite के स्पेसिफिकेशन्स 

नए Alexa Voice Remote Lite के साथ वाला Amazon Fire TV Stick Lite टेक्निकली सेम डिवाइस है जिसे सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। इसमें 8GB स्टोरेज दिया गया है और ये फुल-HD (1080p) पर कंटेंट स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, बंडल किया गया Alexa Voice Remote Lite रिमोट मौजूदा मॉडल के साथ मिलने वाले रिमोट से अलग है। 

Oppo के इस दमदार फीचर वाले फोन की आज है पहली सेल, कीमत 18 हजार से कम

इस रिमोट में Amazon Prime Video, Netflix और Amazon Music को एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। साथ ही इसमें Fire TV Stick के सभी ऐप्स को भी एक्सेस करने के लिए भी शॉर्टकट दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स वॉयस बटन के लिए Alexa को भी यूज कर सकते हैं। अमेजन के बंडल किए गए रिमोट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। 

अगली खबर