Artificial Sun: चीन के 'नकली सूरज' ने हासिल की असली से 5 गुना ज्यादा गर्मी, ये है मकसद

चीन के आर्टिफिशियल सन कहे जाने वाले Experimental Advanced Superconducting Tokamak (EAST) ने अपने लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस नकली सूरज ने एक्सपेरिमेंट के दौरान असली सूरज से पांच गुना ज्यादा तापमान हासिल किया।

Photo For Representation
Photo Credit- iStock 
मुख्य बातें
  • नकली सूरज ने एक्सपेरिमेंट के दौरान असली सूरज से पांच गुना ज्यादा तापमान हासिल किया
  • EAST ने करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाए रखा
  • असली सूरज का तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस के करीब होता है

चीन के आर्टिफिशियल सन कहे जाने वाले Experimental Advanced Superconducting Tokamak (EAST) ने अपने लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस नकली सूरज ने एक्सपेरिमेंट के दौरान असली सूरज से पांच गुना ज्यादा तापमान हासिल किया। वो भी 1,056 तक यानी करीब 17 मिनट तक। 

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, EAST ने करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाए रखा। ये तापमान सूरज के तापमान से पांच गुना ज्यादा है। आपको बता दें इससे पहले पिछले साल मई में इस आर्टिफिशियल सूरज ने 101 सेकेंड्स तक 12 डिग्री सेल्सियस का तापमान बरकरार रखा था। असली सूरज का तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। 

James Webb स्पेस टेलिस्कोप लॉन्च, ब्रह्मांड के रहस्यों को करेगा उजागर

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अपने लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में EAST के ऑपरेशन की अवधि किसी मैग्नेटिक फ्यूजन एनर्जी रिएक्टर के ऑपरेशन का सबसे लंबा समय है। इस एक्सपेरिमेंट की जानकारी चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज में इंस्टिट्यूट ऑफ प्लाजमा फिजिक्स के रिसर्चर Gong Xianzu ने दी। 

क्या एलियंस से संपर्क के लिए तैयार हैं इंसान? पता लगाने को NASA लेगा पुजारियों की मदद

EAST 2006 से हेफ़ेई इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस के साथ ऑपरेशन में है और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के लिए एक्सपेरिमेंट कंडक्ट कर रहा है। चीन के इस आर्टिफिशियल सन ने दो बार असली सन को पीछे छोड़ दिया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए चीन का मकसद चीन की ऊर्जा की जरूरतों को क्लीन एनर्जी के तौर पर पूरा करना है। 

अगली खबर