इन स्टेप्स के जरिए से Microsoft Word से हटा सकते हैं कोई भी खाली पेज, बेहद आसान है ये तरीका

Microsoft Word document: माइक्रोसॉफ्ट एक वर्ड प्रोसेसर है, जो डॉक्यूमेंट को ओपन, किएट, एडिट, शेयर आदि करने का काम करता है। ऐसे में यह हर व्यक्ति के जीवन का सॉफ्टवेयर बन गया है।

Microsoft Word
Microsoft Word  
मुख्य बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का ही पार्ट है माइक्रसॉफ्ट वर्ड
  • माइक्रसॉफ्ट वर्ड से आप किसी तरह के डॉक्यूमेंट को आसानी से बना सकते हैं।
  • इन टिप्स के जरिए इस अनचाहे पेज से छुटकारा पा सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया है, जो कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक हिस्सा है। माइक्रोसॉफ्ट एक वर्ड प्रोसेसर है, जो डॉक्यूमेंट को ओपन, क्रिएट, एडिट शेयर आदि का काम करता है। इसके साथ ही जब आप बहुत अधिक दस्तावेज बना रहे हैं तो माइक्रोसॉफ्ट उस काम को बेहद आसान बना देता है। यह किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट को आसानी से बना सकता है। 

कई बार लोगों को यह परेशानी होती है जब वह एक पेज को वर्ड डॉक्यूमेंट से नहीं हटा पाते हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने अपना सारा काम पूरा कर लिया है, फिर भी वे इस समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अनचाहे पेज को हटाने के लिए सभी तरह के उपाय लगाने की कोशिश की हैं लेकिन अंत में खुद को असमर्थ पाते हैं। यह ब्लैंक पेज डॉक्यूमेंट के बीच या आखिर में दिखाई देता है जिसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

MS Word से अनचाहे पेज को कैसे हटाएं?

आप कुछ टिप्स के जरिए इस अनचाहे पेज से छुटकारा पा सकते हैं।

STEP 1
बैकस्पेस कीय दबाएं।
  • बैकस्पेस कीय दबाने से मदद मिल सकती है।
  • आपको अपने माउस और करसर को स्क्रिन के आखिर में लाना होगा।
  • इसके बाद बैकस्पेस कीय नियमित रूप से दबाएं जब तक की वो डिलीट न हो जाएं।
  • कई बार यह दो से तीन बार के क्लिक में आसानी से डिलीट हो जाता है, वहीं कई बार लगातार क्लिक करना होता है।
STEP 2
प्रेस Ctrl+G
  • आपको पेज को डिलीट करने के लिए Find and Replace ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Ctrl+G पर प्रेस करें और आपको Go Tab पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद Enter page number पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा।
  • पेज टाइप करें, फिर प्रेस एंटर करें और क्लिक क्लोज कर दें।
  • बैकस्पेस कीय पर प्रेस करें जिसके बाद अनचाहा पेज हट जाएगा।

 
 

STEP 3
क्लिक व्यू
  • व्यू टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नेविगेशन ऑप्शन पर क्लिक करें, जो show सेक्शन के अंतर्गत आता है।
  • ब्लैंक पेज थंबनेल का चयन करें और पेज पर क्लिक करें जिसे आप हटाना चाहते हैं। 
  • बैकस्पेस कीय दबाएं और आपका पेज हटा दिया जाएगा।
STEP 4
पैराग्राफ सिंबल और पेज ब्रेक
  • अपने पेज पर एक नजर डालें और देखें कि क्या कोई सिंबल या पैराग्राफ सिंबल है।
  • उस सिंबल को सेलेक्ट करें और डिलीट कर दें।
  • अगर आपका पेज आपके डॉक्यूमेंट के बीच में खाली दिखाई देता है, तो यह पेज ब्रेक के कारण हो सकता है।
  • पेज ब्रेक को सेलेक्ट करें और उसे डिलीट कर दें।
  • आपका अनचाहा पेज इसके बाद डिलीट हो जाएगा।
अगली खबर