Reliance Jio recharge offers : जियोफोन के 5 नए प्लान, 22 रुपए से शुरू, रोज पाएं 2GB तक डेटा

रिलायंस जियो ने जियोफोन ग्राहकों के लिए 5 नए डेटा प्लान पेश किए हैं। नया प्लान मात्र 22 रुपए से शुरू होता है।

Reliance Jio Recharge Offers : 5 new plans of JioPhone, starting from Rs 22, get up to 2GB data daily
जियो का नया रिचार्ज ऑफर 

रिलायंस जियो ने जियोफोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से 5 नए डेटा प्लान पेश किए हैं। नया प्लान मात्र 22 रुपए से शुरू होता हैं और 152 रुपए तक जाता हैं। कंपनी प्लान में प्रति दिन 2जीबी डेटा प्रदान करती हैं। सभी 5 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान की शुरुआत 749 रुपए के नए सालाना प्लान के लॉन्च होने के ठीक बाद हुई है। ये प्लान कंपनी द्वारा सामान्य प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश की जाने वाली प्लान्स के अनुरूप हैं।  जियोफोन  यूजर्स के लिए ये 5 डेटा प्लान हैं जो 22 रुपए, 52 रुपए, 72 रुपए, 102 रुपए और 152 रुपए के हैं।

JioPhone 22 रुपए का डाटा पैक

महज 22 रुपए में मिलने वाला यह एंट्री-लेवल जियोफोन डेटा प्लान 4जी नेटवर्क पर 2जीबी डेटा मिलता है और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सेक्योरिटी और जियो न्यूज जैसे जियो ऐप्स की मुफ्त सुविधा देती है।

JioPhone 52 रुपए वाला डेटा पैक

जियोफोन के लिए अगला डेटा प्लान  52 रुपए का है। यह 4जी नेटवर्क 6जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। हाई-स्पीड डेटा की खपत के बाद यूजर्स 64 केबीपीएस पर डेटा ब्राउज कर सकते हैं, जो व्हाट्सएप मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए पर्याप्त होगा। इसके साथ ही कंपनी जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सेक्योरिटी और जियो न्यूज जैसे जियो ऐप्स की मुफ्त सुविधा देती है।

JioPhone 72 रुपए वाला डेटा पैक

जियोफोन के लिए 72 रुपए के प्लान में प्रति दिन 0.5जीबी डेटा मिलता है। कुल मिलाकर 14जीबी डेटा होता है इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इसके साथ ही कंपनी जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सेक्योरिटी और जियो न्यूज जैसे जियो ऐप्स की मुफ्त सुविधा देती है।

JioPhone 102 रुपए वाला डेटा पैक

जियोफोन के 102 रुपए के प्लान में प्रति दिन 1जीबी डेटा मिलता है। यानी 28 दिनों में 28 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही कंपनी जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सेक्योरिटी और जियो न्यूज जैसे जियो ऐप्स की मुफ्त सुविधा देती है।

JioPhone 152 रुपए वाला डेटा पैक

जियोफोन का पांचवां डेटा पैक 152 रुपए का है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलता है। यानी 28 दिनों में कुल 56जीबी डेटा का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सेक्योरिटी और जियो न्यूज जैसे जियो ऐप्स की मुफ्त सुविधा देती है।

चूंकि ये केवल डेटा-पैक हैं, इसलिए यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा।

अगली खबर