Google Assistant: बेहद कमाल का है गूगल असिस्टेंट, जानिए क्या है ये और कैसे काम करता है

Google Assistant: गूगल असिस्टेंट यह गूगल के द्वारा बनाया गया एक वॉइस असिस्टेंट है जो आपकी आवाज को सुन कर आपके काम करता है। यह केवल मोबाइल पर ही नहीं स्मार्ट होम अप्लायंसेंस पर भी उपलब्ध है।

google assistant
गूगल असिस्टेंट (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • गूगल असिस्टेंट का फीचर हर किसी के फोन में मौजूद रहता है पर इसका इस्तेमाल करना बहुत कम ही लोग जानते हैं
  • यह गूगल के द्वारा बनाया गया एक वॉइस असिस्टेंट है जो आपकी आवाज को सुन कर आपके काम करता है
  • यह केवल मोबाइल पर ही नहीं स्मार्ट होम अप्लायंसेंस पर भी उपलब्ध है

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपने गूगल असिस्टेंट के बारे में जरूर सुना होगा। कई लोग इससे वाकिफ होते हैं और कई लोग इससे वाकिफ नहीं होते हैं। हर किसी के फोन में ये फीचर मौजूद रहता है पर इसका इस्तेमाल करना बहुत कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको इसी गूगल असिस्टेंट के बारे में बताएंगे। क्या है ये और कैसे करते हैं इसका इस्तेमाल-

आज के जमाने में तकनीक ने काफी विकास कर लिया है। पहले इंसान जिस चीज की कल्पना भी नहीं कर सकता था आज वो सारी चीजें आपके सामने मौजूद है। आज घर बैठे आप दुनियाभर की तमाम जरूरी काम को निपटा लेते हैं और इसमें कोई परेशानी भी नहीं होती। ये सभी तकनीक के कारण संभव हो सका है। घर बैठे मौसम की जानकारी प्राप्त कर लेना घर बैठे शॉपिंग कर लेना घर बैठे एजुकेशन प्राप्त कर लेना और भी सैकड़ों ऐसे काम है जो घर बैठे किए जा रहे हैं।

यहां ये भी हैरान करने वाली बात है कि कुछ समय पहले तक ये सभी काम आपको ऑनलाइन तो करने पड़ते थे लेकिन अपने उंगलियों की मद से अपने स्मार्टफोन पर टाइप करके। लेकिन अब स्मार्टफोन और भी स्मार्ट हो गया है, अब केवल एक वॉइस की मदद से आपके ये सारे काम हो सकते हैं आपके अपनी उंगलियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अपने वॉइस कमांड से आप ये सारे काम कर सकते हैं। और ये सब संभव करता है आपके फोन में मौजूद गूगल असिस्टेंट। अलेक्सा, सीरी और गूगल असिस्टेंट सब इसी के उदाहरण है। पहले आर्टीफिशियल आवाजें केवल स्टेशनों पर कंप्यूटर पर तो इंग्लिश फिल्मों में देखने सुनने को मिलते थे लेकिन अब आपके हाथ में ये सुविधा मौजूद है। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप सारे काम कर सकते हैं। 

क्या है गूगल असिस्टेंट

यह गूगल के द्वारा बनाया गया एक वॉइस असिस्टेंट है जो आपकी आवाज को सुन कर आपके काम करता है। यह केवल मोबाइल पर ही नहीं स्मार्ट होम अप्लायंसेंस पर भी उपलब्ध है। अगर आपको फोन पर अलार्म लगाना है, मौसम की जानकारी चाहिए या दुनियाभर में से किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो गूगल असिस्टेंट से आप पूछ सकते हैं वह आपके सारे सवालों को जवाब देगा। आपको बता दें कि ये कोई एप नहीं है बल्कि स्मार्टफोन में गूगल का एक फीचर है जो हर फोन पर इनबिल्ट रहता है। इसे 2016 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई के द्वारा लॉन्च किया गया था। हैरान करने वाली बात ये भी है कि ये ना सिर्फ अंग्रेजी बल्कि भारत में बोली जाने वाली भाषा हिंदी में भी काम करता है।

कैसे काम करता है

यह वॉइस कमांड को सुनकर काम करता है। आप जैसे ही इस पर क्लिक कर ओके गूल या फिर हे गूगल बोलते हैं तो ये एक्टिव हो जाता है। इसके बाद आप जो भी इससे सवाल कहेंगे ये आपके ऑर्डर को फॉलो करते हुए उसका जवाब देगा।

  • यह आपके लिए नोटिफिकेशन पढ़ सकता है।
  • आपको ऑनलाइन वीडियो दिखा सकता है। आपके कहने पर ये आपको समाचार पढ़ कर सुना सकता है या मौसम की जानकारी दे सकता है।
  • यह आपके कहे मुताबिक आपके लिए कैलेंडर मैनेज कर सकता है। 
  • आपके कहने पर ये आपके लिए अलार्म सेट कर सकता है।
  • यह आपके लिए म्यूजिक सिस्टम को ओपन कर सकता है।
  • आपके एप्स को मैनेज कर सकता है। आप जो भी एप्स ओपन करने कहेंगे ये कह सकता है।
अगली खबर