OMG: इस शख्स के पेट में था इतना बड़ा 'बच्चा', ऑपरेशन के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Weird News: 45 साल के अर्नब मुखर्जी के पेट को देखकर लोग समझते हैं कि उसके बेट में 'बच्चा' है। लेकिन, उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकला।

10 kg Tumour removed from Kolkata man arnab stomach look like pregnant
पेट में मौत लेकर घूम रहा था शख्स... 
मुख्य बातें
  • कोलकाता के रहने वाले अर्नब के पेट में था 10 किलो का ट्यूमर
  • सर्जरी कर ट्यूमर को निकाला गया
  • कई बीमारियों से ग्रसित है अर्नब मुखर्जी

इस दुनिया में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है कोलकाता से, जहां एक शख्स को देखने के बाद लोग हैरान हो गए थे। लेकिन, जब सच्चाई सामने आई तो सब चौंक गए। क्योंकि, लोग जो सोच रहे थे वैसा कुछ था नहीं? जी हां, 45 साल के अर्नब मुखर्जी के पेट को देखकर लोग समझते हैं कि उसके बेट में 'बच्चा' है। लेकिन, उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकला। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अर्नब का पेट इतना बड़ा हो गया कि लोग समझते थे कि उसके पेट में 10 किलो का 'बच्चा' है। पेट की साइज को लेकर अर्नब भी काफी परेशान रहता था। क्योंकि, महज दो महीने में पेट इतना बड़ा हो गया था। पिछले दो महीने से उसके पेट में काफी दर्द रह रहा था। उसने कई बार इस मामले को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया, लेकिन सच्चाई सामने नहीं आ सकी। आलम ये था कि पेट लगातार बढ़ता रहा। महज दो महीने में ट्यूमर तकरीबन चार गुना बढ़ गया। आखिरकार, उसने दोबारा डॉक्टर से संपर्क किया। जिसमें पता चला कि उसके पेट में 10 किलो का ट्यूमर है। 

10 किलो का ट्यूमर निकला

जब ये कंपर्फ हो गया कि उसके पेट में ट्यूमर है तो डॉक्टर्स ने सर्जरी करने का फैसला किया। तकरीबन चार घंटे तक सर्जरी करने के बाद 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टर का कहना था कि पहली बार में ट्यूमर पकड़ में नहीं आ सका। अगर और थोड़ी देरी हो जाती है तो मामला सीरियस हो सकता था। इतना ही नहीं सर्जरी के दौरान भी अर्नब की जान को खतरा था। लेकिन, डॉक्टर ने सफलातफूर्वक ऑपरेशन कर ट्यूमर को बाहर निकाल दिया। फिलहाल, अर्नब का ट्रीटमेंट चल रहा है। अभी उसे लिक्विड डायट दी जा रही है। इतना ही नहीं उसे कैंसर भी है, जिसका ट्रीटमेंट अब होगा। फिलहाल, ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सच्चाई जानकर काफी हैरान भी हैं। 

अगली खबर