बंदूक लेकर इस 'रावण' ने पंजाबी गाने पर किया ऐसा भांगड़ा, देखकर झूम उठे लोग, वीडियो वायरल

Bhangra Viral Video: रामलीला के दौरान एक 'रावण' ने मस्त होकर भागंड़ा किया। अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Bhangra Viral Video Ravan Bhangra on Punjabi Song Viral Video in Hindi
रावण का जबरदस्त अंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 'कलयुग' के 'रावण' अनोखा अंदाज
  • बंदूक लेकर भांगड़ा करते नजर आया रावण
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bhangra Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में कई बार लोग कल्पना भी नहीं करते। इनमें कुछ चीजें हैरान करने वाली होती है, तो कुछ दिल को सुकून देने वाली होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हो सकता है आप भी झूम उठे। क्योंकि, 'कलयुग' के इस 'रावण' ने जिस तरह से पंजाबी गाने पर भांगड़ा किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक 'रावण' ने जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा किया है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे यह किसी 'रामलीला' का है। आप देख सकते हैं स्टेज पर 'रावण' के गेटअप में एक शख्स हाथ में बंदूक लिए है और बैकग्राउंड में पंजाबी गाने बज रहा है। गाने पर 'रावण' मस्ती में भांगड़ा कर रहा है। वहीं, स्टेज पर मौजूद अन्य लोग भी उसके साथ डांस कर रहे हैं। जबकि, दर्शक दीर्घा में बैठे लोग डांस का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आलम ये है कि लोगों को रावण का यह अंदाज काफी पंसद आ रहा है। देखें वीडियो...

रावण का नया अंदाज...

'रावण' का इस तरह का अंदाज हो सकता है आपने पहले नहीं देखा हो। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' पंजाब में एक 'रावण' रामलीला के दौरान भांगड़ा का आनंद उठा रहा है'। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' भांगड़ा प्रेमी आधुनिक रावण जी…'। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ' रावण के ऊपर आर्म्स एक्ट लगाओ'। आपको 'रावण' का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर