Bike Stunt:"बाइक" पर लड़के  कर रहे थे "स्टंट",मुंबई पुलिस ने किया ऐसा हाल Viral VIDEO

Mumbai Police on Bike Stunt: ट्विटर पर मुंबई पुलिस ने बेहद ही अलग अंदाज में स्टंट बाइकर्स को चेतावनी दी है, मुंबई पुलिस का ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

bike stunt
प्रतीकात्मक फोटो 

नई दिल्ली: नई उम्र के लड़कों का बाइक पर स्टंट करना आम बात है, पुलिस इसे लेकर सख्त कदम उठाती है, ताजा मामला मुंबई से सामने आया है जहां मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर पोस्ट में दो लड़कों का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है और साथ ही ऐसी हरकतों से दूर रहने का आग्रह भी लोगों से किया है। 

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया वीडियो में दो लड़के बार्बी डॉल वाली बाइक पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे हैं और वो भी बिना हेलमेट के, इस दौरान बीच सड़क पर लड़कों की बाइक स्लिप हो जाती है।

 इस पोस्टर को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने मजेदार कैप्शन का सहारा लिया। उन्होंने वीडियो के साथ 'बार्बी गर्ल' गाने को ट्विस्ट देते हुए लिखा- "ध्यान दें बार्बी गर्ल, यहीं है असली दुनिया, जीवन प्लास्टिक नहीं है...


वहीं पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ खतरनाक और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है और साथ ही उनके लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं, लोग मुंबई पुलिस के इस अनूठे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

अगली खबर