क्या बंदर भी उड़ा सकते हैं पतंग? वायरल [VIDEO] में दिख रहा ऐसा नजारा

बंदर के छत पर पतंग उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। IFS अधिकारी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Can monkeys also fly kites
क्या बंदर भी उड़ाते हैं पतंग? 
मुख्य बातें
  • सोशल पर वायरल हुआ छत पर बंदर के पतंग उड़ाने का वीडियो
  • IFS अधिकारी के पोस्ट करने के बाद तेजी से हुआ शेयर
  • रिहायशी इलाकों में बढ़ती जानवरों की गतिविधियों के बीच, लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा वीडियो

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा था कि आप एक बंदर को पतंग उड़ाते देखेंगे? शायद नहीं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों में ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं जिसमें इंसानों के घरों में बंद होने के बाद रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने की बातें कही गई हैं। नीलगाय और सांभर हिरण को वीडियो में आजादी से सड़कों पर घूमते देखा जा चुका है।

अब, पतंग उड़ाने वाले बंदर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने कैप्शन के साथ साझा किया, 'लॉकडाउन में तेजी से विकास हो रहा है? बंदर पतंग उड़ा रहे हैं।' हालांकि यह मजाकिया अंदाज में शेयर किया जा रहा वीडियो लॉकडाउन के दौरान का है या फिर पुराना है, यह स्पष्ट नहीं है।

12 सेकंड के वीडियो में एक बंदर को छत के किनारे पर बैठा दिख रहा है और बड़ी सहजता के साथ आसानी से पतंग उड़ा रहा है। जैसे ही वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया, यह वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे हजारों बार देखा जा चुका है। साथ ही लोग लगातार वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।





वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 3 हजार से ज्यादा बार लाइक और 800 से ज्यादा बार रिट्वीट भी किया गया है।

डिस्क्लेमर: आईएफएस अधिकारी की ओर शेयर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया इस बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। टाइम्स नाउ हिंदी इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करता।

अगली खबर