VIDEO: 'गोली की रफ्तार' से एक्सरसाइज कर रहे थे बच्चे, देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Kids Exercise Video: सोशल मीडिया पर चीनी बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू अंदाज में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए।

Chinese Kids Exercise Video Goes Viral on Social media
बच्चों का धांसू अंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चाइनीज बच्चों का धांसू अंदाज
  • मशीन की तरह कर रहे थे एक्सरसाइज
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Kids Exercise Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको कई बार ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में कुछ बच्चे जिस तरह से एक्सरसाइज कर रहे हैं उसे देखकर लगता है जैसे कोई मशीन हो। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और बच्चों की तारीफ कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) चीन का है। इस वीडियो में कुछ बच्चे 'गोली की रफ्तार' से एक्सरसाइज कर रहे हैं। वीडियो में चीनी छात्रों के एक समूह द्वारा एथलेटिक क्षमताओं को दिखाया जा रहा है। ये सभी बच्चे पांच से छह साल की उम्र हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चे दोनों हाथों से दो गेंदों को उछालते हैं और फिर पैरों की एक्सरसाइज करते हैं। बच्चे बिना किसी गलतियोंम के गेंद को हवा में उछालते हुए पैरों को हवा में उठाते हैं। जिसने भी बच्चों का यह अंदाज देखा वो हैरान रह गया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: चाकू लेकर खूंखार बन गया तोता, वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंदाज

बच्चों को देखकर लोग हुए हैरान

वीडियो देखकर आप भी जरूर आश्चर्यचकित रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाला मचा र'हा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@ErikSolheim' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो नॉर्वे के पूर्व राजनयिक अधिकारी हैं। उन्होंने भी बच्चों की तारीफ की है। इस शानदार वीडियो को अब तक 81 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो देखने के बाद लोग बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

अगली खबर