पार्टी में कपल ने बाघ के जरिए जाना गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग! वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

'बुर्ज अल अरब' होटल के नजदीक समुद्र तट पर एक कपल ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें कपल ने गर्भ में पल रहे बच्चे का 'लिंग' पता करने के लिए बाघ का इस्तेमाल किया था।

couple uses tiger for gender reveal party in Dubai viral video in hindi
बाघ के जरिए कपल ने जाना बच्चे का लिंग...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दुबई से सामने आया अजीबोगरीब मामला
  • कपल ने बाघ का इस्तेमाल कर जाना बच्चे का लिंग!
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक कपल ने पार्टी में बाघ के जरिए पता लगाया कि जन्म लेने वाला बच्चा लड़का होगा या फिर लड़की होगी? आलम ये है कि इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि बाघ के जरिए 'लिंग' का कैसे पता लगाया? तो चलिए आपको मामले से रू-ब-रू कराते हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो दुबई का है। बताया जा रहा है कि 'बुर्ज अल अरब' होटल के नजदीक समुद्र तट पर एक कपल ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें कपल ने गर्भ में पल रहे बच्चे का 'लिंग' पता करने के लिए बाघ का इस्तेमाल किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक विशालकाय बाघ के सामने गुब्बारा हवा में उड़ रहा है। गुब्बारे को देखकर बाघ उसके पीछे भागता है और हवा में छलांग लगाकर एक गुब्बारे को फोड़ डालता है। गुब्बारे के अंदर से गुलाबी रंग का पाउडर निकलता है। मसलन ये कि पैदा होने वाला बच्चा लड़की होगी। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया। देखें वीडियो...

वीडियो देख भड़के लोग

अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lovindubai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखकर काफी यूजर्स भड़के रहे हैं और लिंग पता करने के लिए इस तरह बाघ का इस्तेमाल करने पर कपल को लताड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से हास्यापद है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि जंगली जानवर पालतू नहीं होने चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर