Video: सात समंदर पार...गाने पर ताऊ ने मचाया ऐसा धमाल, डांस देख आप भी कमर मटकाने लगेंगे!

Dance Viral Video: कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें डांस करने का काफी शौक होता है। उन्हें जैसे ही मौका मिलता है बस डांस करने लगते हैं। कुछ तो इस तरह से डांस करते हैं, जिसे लोग देखते रह जाते हैं।

Dance Video Old Man Dance on Saat Samundar paar Song Viral Video in Hindi
ताऊ ने तो गदर मचा दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सात समंदर पार...गाने पर ताऊ ने मचाया धमाल
  • ताऊ का डांस लोगों को आ रहा पसंद
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इंस्टाग्राम पर बुजुर्ग का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, जिस अंदाज में ताऊ ने ठुमके लगाए हैं उसे देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें डांस करने का काफी शौक होता है। उन्हें जैसे ही मौका मिलता है बस डांस करने लगते हैं। कुछ तो इस तरह से डांस करते हैं, जिसे लोग देखते रह जाते हैं। इस वीडियो में भी एक ताऊ ने जिस तरह से डांस किया है उसे लोग देखते रह गए। लोगों को ताऊ का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर बॉलीवुड फिल्म का गाना 'सात समंदर पार' बज रहा है। गाने पर जिस अंदाज में ताऊ डांस कर रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया। लोग ताऊ के स्टेप और अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ताऊ का जोशीला अंदाज...

ताऊ ने जिस अंदाज में डांस किया उसने दूसरों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। हो सकता है आपको भी ठुमके लगाने का मन कर रहा हो। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'sunnythakur7919' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ताऊ का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 


      

अगली खबर