एक बाबा ऐसा भी! भक्तों को पिलाता था ' पेशाब, मल और कफ', पूरी सच्चाई जान पसीने छूट जाएंगे

Ajab Gajab News: थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिला कर रखा दिया है। क्योंकि, यहां एक ढोंगी बाबा लोगों को पेशाब मिलाता था। इतना ही नहीं इस 'बाबा' ने अपनी मां को बंधक भी बना रखा है।

cult leader who made followers eat his excreta in Thailand Know About Shocking Truth
इस 'बाबा' की सच्चाई ने तो लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए 
मुख्य बातें
  • एक ढोंगी बाबा अपने भक्तों को पिलाता था पेशाब
  • आश्रम से 11 लोगों के शव भी मिले हैं
  • सच्चाई जान पुलिस भी रह गई हैरान

Weird Mews in Hindi: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। कई मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। थाईलैंड से एक ऐसा ही चौंकाने वाला सामने आया है, जिसकी सच्चाई जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक 'बाबा' अपने भक्तों से ऐसा काम करवात था, जिसके बारे में जानकर आपको उल्टी आ सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या काम करता था 'बाबा', तो हम आपको बता दें कि ये अपने भक्तों को पेशाब पिलाता था साथ ही कफ और मल भी खिलाता था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?

'डेली मेल' के मुताबिक, इस 'बाबा' की पहचान 75 साल के थावी नानरा के रूप में हुई है। थावी पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए बताया कि ये अपना अलग ही पंथ चला रहा था। इतना ही नहीं उसके आश्रम से कुल 11 लाशें भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की ढोंगी बाबा ने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर अपनी मां को भी बंधक बना रखा है। थावी नानरा जंगल के अंदर अपना कैंप चला रहा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि थावी खुद को सभी धर्मों का पिता होने का दावा करता था। इसके अलावा अपने चाहने वालों को पेशाब पीने के लिए कहता था। इसके अलावा ढोंगी बाबा के कहने पर लोग मल और कफ का भी सेवन करते थे। 

ये भी पढ़ें -  Shocking: घर से बाहर निकलते ही शख्स को सांड ने बुरी तरह घसीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

सच्चाई ने लोगों को चौंका दिया

लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उन्हें ना तो कोई बीमारी होगी और ना ही शारीरिक दिक्कत होगी। पुलिस का कहना है कि ये मामला अब केवल अंधविश्वास का नहीं है बल्कि यहां 11 लाश भी मिले हैं। लिहाजा, मामले की जांच की जा रही है और सारी जानकारियां जुटाई जा रही है। लेकिन, इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है और अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में और भी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आ सकती है। 

अगली खबर