Viral video: इस छोटे से बच्चे ने मचाया ऐसा गदर, वीडियो देख कहेंगे- 'वाह! छोटे उस्ताद वाह'

Viral Dance Video: एक छोटे से बच्चे ने 'बाला' गाने पर धमाकेदार डांस किया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब यह धमाल मचा रहा है।

Dance viral Video Little boy amazing dance on bala song video goes viral
बाला गाने पर बालक का जबरदस्त अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छोटे से बच्चे का धमाकेदार अंदाज
  • 'बाला' गाने पर मचाया बवाल
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता? कई बार ऐसी-ऐसी चीजें हमारे सामने आ जाती है, जिसे देखकर आंखें खुली की खुल रह जाती है और लोगों के पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं रह जाता है। इसी कड़ी में छोटे से बच्चे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं बच्चे का अंदाज आपका दिल भी जीत लेगा। 

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। कुछ बच्चों का अंदाज ऐसा होता है, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। वहीं, कई बार बच्चे अपनी शरारत से भी लोगों को मोहित कर लेते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक छोटा बच्चा 'बाला..बाला' गाने पर बैठे-बैठे खिसक रहा है। ऐसा लगता है कि उसके अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह एक पल के लिए दंग रह गया। आप भी देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Cute Beby (@cute_beby._)

बच्चे का बाला डांस...

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इतना छोटा सा बच्चा कैसे ऐसा कमाल कर सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। लाखों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन चार लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखने के बाद कोई बच्चे को क्यूट बता रहा है, तो किसी का कहना है कि तू तो बाला का भी बाप है। बच्चे का अंदाज देखकर आपको क्या लग रहा है कमेंट कर बता सकते हैं। 

अगली खबर