Funny Video: चोरी करने गया चोर गेट में फंसा, फिर जो हुआ उसे देख कहेंगे- 'हाय रे किस्मत'

Funny Video: एक चोर चोरी करने के लिए घर में घुस रहा था, लेकिन बेचारा गेट में ही फंस गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Funny Video Thief enter the house then what happened watch viral video
दिन बना देगा वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजेदार है चोरी का ये वीडियो
  • चोरी करने गया चोर गेट में जा फंसा
  • नीचे कुत्तों को देखकर बेचारा दंग रह गया

Today Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक चोर घर के अंदर चोरी करने जा रहा था, लेकिन बेचारा गेट में ही फंस गया। इसके बाद जो उसके साथ हुआ उसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक चोर गेट पर फंसा हुआ है। देखकर ऐसा लगता है जैसे वो चोरी करने के लिए छत से चढ़ा हो। वहीं, गेट के ऊपर से वो घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, नीचे दो कुत्ते पहले से ही मौजूद थे और उसे देखकर भौंकने लगे। जिसके कारण बेचारा गेट में ही फंस गया। कुत्ते उसका नीचे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, चोरी किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिल रही है। इस नजारे को देखने के बाद आप भी एक ही बात कहेंगे, 'हाय रे किस्मत'। तो पहले देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gidda company (@gieddee)

मजेदार है वीडियो

हालांकि, यह पता नहीं चल पाता है कि उस चोर के साथ क्या हुआ? लेकिन, जिस तरह से चोर गेट पर फंसा हुआ था उसे देखकर तो साफ पता चलता है कि उसे काफी पछतावा हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gieddee' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, पांच हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। 

अगली खबर