Video: महिला से गले मिल रहा था विशालकाय मगरमच्छ, फिर जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। क्योंकि, पलक झपकते ही वो किसी पर हमला कर देते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Giant alligator hugs human tight Then what happens next watch shocking viral video
मगरमच्छ ने तो खेल कर दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मगरमच्छ के साथ गले मिल रही थी महिला
  • अचानक मगरमच्छ ने कर दिया बड़ा खेल
  • सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

कुछ लोगों को जानवर से खासा लगाव होता है। उसके साथ वो इस तरह व्यवहार करते हैं जैसे परिवार का कोई सदस्य हो। हालांकि, कई बार ऐसी घटना घटी भी है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। लिहाजा, अक्सर लोगों से कहा जाता है जानवरों से दूरी बना कर रही रखना चाहिए। क्योंकि, कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक महिला भी बड़े मजे से मगरमच्छ के साथ गले मिल रही थी। फिर जो हुआ उस देखकर हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। क्योंकि, पलक झपकते ही वो किसी पर हमला कर देते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कैलिफोर्निया के रेप्टाइल जू में एक केयर टेकर महिला मगरमच्छ को जबरदस्त तरीके से गले रहा थी। लेकिन, जब वह मगरमच्छ को गले लगा रही होती है तो कुछ अहसास होता है, उसे देखने के लिए जब वह मगरमच्छ को हटाती है तो देखकर दंग रह जाती है और सीधे कहती है, ' हे भगवान, ये क्या हो गया?' आप भी देखें क्या हुआ?

बेहद मजेदार है वीडियो

यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thereptilezoo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर