[Whale Stunt Video] समुद्र में हम्पबैक व्हेल के स्टंट को देखकर लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन

Whale Stunt Viral Video: सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल  हो रहा है जिसमें समुद्र में एक हम्पबैक व्हेल के स्टंट कर रही है जिसे देखकर वहां एक लड़की का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Girl reacts by seeing stunts of humpback whale at sea see video
10 साल की इस लड़की ने व्हेल के इस करतब को देखते ही कहा, 'माइंड ब्लोइंग..'   |  तस्वीर साभार: Twitter

समुद्र की दुनिया भी कई कहानियां अपने में समेटे हुए होती है, अक्सर वहां की अजब दुनिया के वीडियो सामने आते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हुआ है जिसकी खासी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में एक लड़की वोट में बैठी है वहीं पर एक  हम्पबैक व्हेल (Humpback Whale) स्टंट (Stunt) करती दिख रही है।

इसमें दिख रहा है कि किस तरीके से एक हम्पबैक व्हेल पानी में बेहतरीन स्टाइल में स्टंट कर रही है, इसके स्टंट का मजा वहां वोट पर बैठे लोग उठा रहे हैं। व्हेल के एक स्टंट पर वहां वोट पर बैठी एक लड़की का रिएक्शन खासा मजेदार रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि व्हेल हवा में उछलती है और हवा में ही शानदार तरीके से फुर्ती के साथ घूम जाती है, उसके स्टंट को देख लड़की का मुंह खुला रह गया, शायद उसने पहली बार व्हेल मछली के इस स्टंट को देखा था और उसने व्हेल के इस करतब को देखते ही कहा, 'माइंड ब्लोइंग..' 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीन रसेल और उनकी बेटी सारा न्यूफाउंडलैंड में कॉन्सेप्ट बे में फिशिंग कर रहे थे तभी एक हंपबैक व्हेल उनकी नाव के पास आई और स्टंट दिखाती हुई उनकी वोट के पास से निकली ये बेहद शानदार नजारा था। लड़की के इस शानदार रिएक्शन को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है, लोग व्हेल के इस स्टंट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं, इस वीडियो को आइस हॉकी टीम न्यूफाउंडलैंड ग्रोल्डर्स ने ट्विटर पर शेयर किया था जिसे बाद में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने रि-पोस्ट किया है।


 

अगली खबर