20 साल के युवक से शारीरिक संबंध बनाती थी महिला, पति को 'रिलेशनशिप' का पता चला तो उड़ गए होश

एक 35 साल की महिला के एक 20 वर्षीय युवक के साथ संबंध थे और जैसे ही यह बात उसके पति को पता चली तो उसके होश उड़ गए। दरअसल 20 साल के युवक का महिला के पति के साथ भी खास रिश्ता था।

Husband heard wife having sex with his son in family home
20 साल युवक से शारीरिक संबंध बनाती थी महिला, पति के उड़े होश 

नई दिल्ली: एक शख्स जिसने सालों पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की तो उस समय वह बहुत खुश था। एक दशक से ज्यादा समय तक चली दूसरी शादी में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन एक दिन शख्स को ऐसी बात पता चलती है जिससे उसके होश उड़ जाते हैं। एलेक्सी शेवरिन नाम के शख्स को पता चला कि उसकी पत्नी मरीना बालामाशेवा के एक 20 साल के युवक के साथ शारीरिक संबंध हैं।

एलेक्सी को इस बात से ज्यादा चिंता नहीं हुई लेकिन वो उस समय चौंक गए जब उन्हें पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी के अपने ही सौतेले बेटे के साथ संबंध हैं। मरीना बालामाशेवा अपने पति एलेक्सी शेवरिन के साथ 10 साल से अधिक समय तक रहीं और बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। 

मामला रूस का है जहां एक 35 वर्षीय महिला ने हाल ही में खुलासा किया कि उसकी लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हुई है और यह कोई और नहीं बल्कि उसके पति का 20 वर्षीय बेटा (सौतेला) है जिसका नाम व्लादिमीर है जो उसके पति की पहली शादी की संतान है। दूसरी शादी से मरीन और एलेक्सी ने पांच बच्चे गोद लिए थे।

एक टीवी शो पर बात करते हुए  बालामाशेवा के पूर्व पति एलेक्सी ने बताया कि अपना वेट लूज करने के बाद उनकी दूसरी पत्नी ने उनके बेटे को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालामाशेवा के इंस्टाग्राम पर चार लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। वहीं बालामाशेवा ने दावा किया कि उसने अपने सौतेले बेटे के साथ तब संबंध बनाए तब उसका अपने पति से तलाक हो गया था। बालामाशेवा पति एलेक्सी के दावे को गलत बताती हैं।  

बालामाशेवा के पूर्व पति एलेक्सी बताते हैं, 'मैं उस रात सो नहीं पाया जब मैंने देखा कि वो शारीरिक संबंध बना रहे हैं। तब मैं समझ गया कि बालामाशेवा अपने बेटे के साथ मुझे धोखा दे रही है। कुछ मिनट बाद वो मेरे पास आई और मेरे बगल में लेट गई। मैंने उस रात उसे कुछ भी नहीं कहा। अपनी पत्नी की बेवफाई से मैं बहुत दुखी था।' बालामशेवा ने तब  पति को बताया कि वह उससे कभी प्यार नहीं करती थी और वे कभी भी करीब नहीं थे। बालामशेवा बताती हैं कि वह व्लादिमीर के साथ वह खुश रहती है।

अगली खबर