VIDEO: जन्मदिन नहीं मनाए जाने पर फूट-फूट कर रो रहा था बच्चा, पुलिस ने दिया सरप्राइज

Jalandhar police Viral Video: लॉकडाउन के दौरान पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक आठ साल के बच्चे का जन्मदिन मनाया।

Viral photo
Video Grab  

जालंधर: लॉकडाउन के बीच लोग अपने घरों में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी सड़कों पर जी जान से जुटे हुए हैं। अपनी सख्तियों के लिए मशहूर पुलिस लॉकडाउन में लोगों का खास अंदाज में ख्याल रख रही है। पंजाब में जालंधर में पुलिस ने बच्चे का जन्मदिन मनाकर लोगों का दिल जीत लिया। लॉकडाउन की वजह से एक परिवार अपने बच्चा का जन्मदिन नहीं मना पा रहा था। इसी बीच जब उनके दरवाजे पर पुलिस केक लेकर पहुंची तो बच्ची परिवार को लोग हैरान रह गए। दरअसल, आठ साल के हर्षिल गुजराल की मां ने फेसबुक पर लाइव मार्च के दौरान पुलिस से गुजारिश की थी कि उनका बच्चा जन्मदिन नहीं मनाने के कारण रो रहा है।

मां ने अधिकारियों से मांगी मदद

डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च फेसबुक पर भी लाइव जा रहा था। उसी दौरान रात 8 बजकर 10 मिनट पर शहर के हरभंस नगर इलाके की रहने वाली मोनिषा गुजराल ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया कि उनका बेटा फूट-फूट कर रो रहा है क्योंकि लॉकडाउन के कारण उसका जन्मदिन नहीं मनाया जा रहा। मोनिषा ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अधिकारियों से मदद मांगी ताकि वह रोए नहीं।

देखें वीडियो...

परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

मोनिषा की गुजारिश के बाद पुलिस कमिश्नर ने खुद परिवार से बात की। इसके बाद उन्होंने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर गुरमीत सिंह और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बरजिंदर सिंह को बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए नियुक्त किया। जैसे ही टीम हर्षिल के घर पर पहुंची तो उसका पूरा परिवार आश्चर्य में पड़ गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे का जन्मदिन मनाया। मोनिषा ने अपने बेटे के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर को धन्यवाद दिया है। मोनिषा ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे का यह जन्मदिन पूरे परिवार के लिए यादगार होगा। 

अगली खबर