Video: पानी पी रहे बब्बर शेर के सामने आ धमका कछुआ, फिर जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल

Lion Turtle Viral Video: एक बब्बर शेर नदी किनारे बैठकर आराम से पानी पी रहा है। तभी अंदर ही अंदर चुपके से एक कछुआ शेर के पास पहुंच जाता है। कछुए को देखकर शेर 'घबरा' जाता है।

Lion turtle funny viral video in hindi
कछुए के सामने शेर की हालत तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है शेर और कछुए का वीडियो
  • कछुए को देखकर शेर दूसरी तरफ चला गया
  • क्यूट वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Lion Turtle Viral Video: शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। इसके आगे किसी जानवर का टिकना मुश्किल हो जाता है। छोटे जानवर तो शेर को देखते ही भाग खड़े होते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक बब्बर शेर कछुए के सामने 'बेबस' नजर आया। इतना ही नहीं कछुए को देखकर शेर इधर-उधर भागते नजर आया। इस वीडियो को देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी और मजा भी आएगा। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं।

वो कहते हैं ना जंगल की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? हमारे देश में कई ऐसे IFS ऑफिसर हैं, जो समय-समय पर हमें इस दुनिया से रू-ब-रू कराते रहते हैं। एक से एक मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह  एक बब्बर शेर नदी किनारे बैठकर आराम से पानी पी रहा है। तभी अंदर ही अंदर चुपके से एक कछुआ शेर के पास पहुंच जाता है। कछुए को देखकर शेर 'घबरा' जाता है। इतना ही कछुए से पीछा छुड़ाते हुए शेर दूसरी तरफ पानी पीने के लिए चला जाता है। कछुआ भी उसके पीछे पड़ जाता है। देखें वीडियो...

कछुए की हिम्मत तो देखिए...

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? एक शेर आखिर कछुए को देखकर इस तरह कैसे भाग सकता है। बहरहाल, मामला जो भी हो लेकिन लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दिए जा रहे हैं। एक ने लिखा, ' काफी क्यूट वीडियो है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' नाम बनता है रिस्क लेने से'।   

अगली खबर