Viral Video: ग्राहकों को सैनिटाइज करने के लिए पुतले को पहनाई साड़ी, घूम-घूम कर लोगों को देता है सैनिटाइजर

Mannequin in saree Video: कोरोना वायरस से बचने के लिए समय-समय पर हाथों को साफ करना और सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। ऐसे में कपड़े के एक शोरूम में ग्राहकों को सैनिटाइज करने का अजीबोगरीब तरीका अपनाया है।

Mannequin in saree
ग्राहकों को सैनिटाइज करने के लिए पुतले को पहनाई साड़ी 
मुख्य बातें
  • कोरोना काल में हाथों का सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है।
  • एक शोरूम में ग्राहकों को सैनिटाइज करने का अजीबोगरीब तरीका अपनाया है।
  • सोशल मीडिया पर कपड़े की दुकान का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

कोरोना महामारी की वजह से लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है। लोग सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ-साथ बिना मास्क के घर से निकलने से अब बचते हैं। साथ ही, समय-समय पर अपने हाथों को धोना और उन्हें सेनिटाइज करना अब हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। इन सभी महत्वपूर्ण उपाय को आजमाते हुए लोग कोरोना वायरस को फैलने से रोक रहे हैं। अब इसी बीच कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका सामने आया है।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तमिलनाडु की एक कपड़ा शोरूम का है, जहां अपने ग्राहकों को सैनिटाइज करने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक पुतला साड़ी पहने लोगों को सैनिटाइजर मुहैया कराते नजर आ रहा है। यह पुतला लोगों को घूम-घूम कर सैनिटाइजर दे रहा है और यह पूरी प्रक्रिया संपर्क रहित है। सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की शोरूम का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुधा रामेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसे शेयर करते उन्होंने लिखा 'तमिलनाडू की इस शोरूम में टेक्नॉलॉजी का सही उपयोग किया जा रहा है। साड़ी पहने ये पुतला लोगों को घूम घूम कर सैनिटाइजर दे रहा है।' वहीं देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इसके अलावा उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा- 'टू-इन-वन: यह साड़ी के लिए मॉडल है और आपको सैनिटाइजर भी प्रदान करेगी।' उनके इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अगली खबर