Mask:मां और मास्क में क्या चीज है कॉमन, मुंबई पुलिस ने कुछ इस तरह समझाया

Use of Mask: मास्क के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए मुंबई पुलिस ने नायाब ढंग से लोगों को समझाने की पहल की है, जिसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

Mask:मां और मास्क में क्या चीज है कॉमन, मुंबई पुलिस ने कुछ इस तरह समझाया
मास्क के इस्तेमाल पर दिया जा रहा है जोर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मां और मास्क के बारे में मुंबई पुलिस ने खास अंदाज में दी जानकारी
  • सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना

मुंबई। कोरोना (CoronaVirus) की रफ्तार बेलगाम है। देश के सभी बड़े शहरों का हाल करीब करीब एक जैसा है। चाहे दिल्ली हो, मुंबई हो, लखनऊ हो या भोपाल हर जगह ऑक्सीजन की किल्लत, दवाई का अभाव इन सबके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मास्क पहनना गवारा नहीं है। हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर आप सभी ने देखा होगा कि किस तरह एक कपल मास्क(Mask) ना पहनने के लिए पुलिस की वर्दी उतरवाने में जुट गए। इन सबके बीच मुंबई पुलिस ने नायाब अंदाज में मां और मास्क के बीच क्या समानता है उसके बारे में बताया है।

मां और मास्क में यह है समानता
मुंबई पुलिस ने मास्क को इस तरह साझा किया है। मास्क में पहला अक्षर मां हिंदी में इसके साथ ही अंग्रेजी वर्णमाला से एस और के लिया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया है कि मां और मास्क में क्या चीज कॉमन है। इसके जरिए मुंबई पुलिस की तरफ से मां और मास्क की उपयोगिता के बारे में बताया गया है जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना भी हो रही है। मुंबई पुलिस का कहना है कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चे को हमेशा सुरक्षा मुहैया कराती है। वैसे ही आज के दौर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मास्क की भूमिका है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

वायरल तस्वीर में 10,000 से अधिक लाइक्स हैं। उपयोगकर्ताओं ने मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए संदेश पर सहमति व्यक्त की और उनके नए प्रयोग के लिए सराहना की। एक यूजर का कहना है कि जिसने दोनों की बात मानी लाइफ में काफी आगे तक गए। दोनों हमारी दुश्मनों से रक्षा करते हैं, मां,हमेशा बिना किसी शर्त के सुरक्षा करती है।

अगली खबर