#ArvindTrivedi: रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन से सदमे में लोग, इस तरह दे रहे अंतिम विदाई

Ramayan Ravan, actor Arvind Trivedi dies: रामायण में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन। सोशल मीडिया पर लोग दे रहे अंतिम विदाई।

Ramayan Ravan, actor Arvind Trivedi, dies of heart attack at age of 82, celebrities pay tribute
'लंकेश' अरविंद त्रिवेदी का निधन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नहीं रहे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी
  • 82 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत
  • सोशल मीडिया पर इस तरह लोग दे रहे अंतिम विदाई

Arvind Trivedi Death News: मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अरविंद त्रिवेदी के मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की। 'लंकेश' के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी पुरानी तस्वीर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हार्ट अटैक के बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। काफी कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और मंगलवार रात वह दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। त्रिवेदी के निधन की खबर जैसे ही सामने आई ट्विटर पर #ArvindTrivedi टॉप ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा #Om Shanti भी ट्रेंड कर रहा है। इन दोनों हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। जबकि, कुछ का कहना है कि उनके जैसा 'रावण' का अभिनय कोई नहीं कर सकता है। तो आइए, देखते हैं लोग किस तरह उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


    

अगली खबर