Diwali Rangoli Designs 2021: दिवाली पर इन रंगोलियों से करें अपने घर को गुलजार, तस्वीरें दिल जीत लेगी

Rangoli Designs for Diwali 2021: सोशल मीडिया पर दिवाली की धमक दिख साफ दिख रही है। एक ओर जहां यूजर्स एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रंगोली की भी मजेदार-मजेदार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यकीन मानिए रंगोली की ये तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी।

Rangoli Designs for Diwali 2021 Easy, Beautiful and Simple: Decorate your home with these Rangolis on Diwali, pictures will win hearts
दिवाली पर बनाए मजेदार रंगोली...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार
  • घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग रंगोली भी बनाते हैं
  • रंगोली की ये तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी

Diwali Rangoli Designs 2021, Rangoli Designs for Diwali 2021:  रोशनी पर्व दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। घर की साफ-सफाई की जाती है और लोग बड़े प्यार से अपने घर को सजाते हैं। इतना ही नहीं घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग रंगोली भी बनाते हैं। ऐसा मानना है कि दिवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाना काफी शुभ होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस बार दिवाली चार नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं, आज छोटी दिवाली मनाई जा रही है और लोग अपने घरों को सजा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दिवाली की धमक दिख साफ दिख रही है। एक ओर जहां यूजर्स एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रंगोली की भी मजेदार-मजेदार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यकीन मानिए रंगोली की ये तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी। ट्विटर पर #rangolidesigns, #Rangoli ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए यूजर्स रंगोली की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इन तस्वीरों की मदद ले सकते हैं और अपने घर को गुलजार कर सकते हैं। आइए, देखते हैं रंगोली की कुछ मजेदार तस्वीरें...

अगली खबर