घर से भागे प्रेमी जोड़ों के लिए वरदान है भगवान शिव का यह मंदिर, पुजारी रखते हैं सुरक्षा का ध्यान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 10, 2022 | 21:10 IST

Lovers Temple: इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी जोड़ों को शरण मिलती है और खुद पुजारी उनकी मदद करते हैं। यहां उन्हें रहने का ठिकाना और खाना मिलता है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। दरअसल, मंदिर के लोगों का मानना है कि प्रेम जिस भी रूप में हो, उसे स्वीकर कर लेना चाहिए। 

mandir
भगवान शिव का मंदिर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • प्रेमी जोड़ों के लिए वरदान है यह मंदिर
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है मंदिर
  • भगवान शिव के मंदिर में प्रेमी जोड़ों को मिलती है पनाह

Lovers Temple: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भगवान शिव का एक मंदिर है। जो आज के दौर में प्रेमी जोड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बताया जाता है कि इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी जोड़ों को शरण मिलती है और खुद पुजारी उनकी मदद करते हैं। यहां उन्हें रहने का ठिकाना और खाना मिलता है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। दरअसल, मंदिर के लोगों का मानना है कि प्रेम जिस भी रूप में हो, उसे स्वीकर कर लेना चाहिए। 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित इस अति प्राचीन मंदिर का नाम शंगचूल महादेव मंदिर (Shangchul Mahadev) है। हर रोज हजारों दर्शनार्थी यहां आते हैं। मंदिर कुल्लू की सैंज घाटी में स्थित है। 128 बीघा में फैले इस मंदिर की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। आस्था के अलावा यह मंदिर प्रेमी जोड़ों को शरण देने के लिए भी देशभर में जाना जाता है। जो कपल अपना घर छोड़कर भाग जाते हैं और शादी करने की इच्छा रखते हैं। यह मंदिर उन्हें शरण देता है।

ये भी पढ़ें- दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

खुद पुजारी करते हैं सुरक्षा

बताया जाता है कि ऐसे प्रेमी जोड़ों के लिए इस मंदिर में रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाती है। मंदिर के अलावा आस-पास के गांव के लोग भी प्रेमी जोड़ों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। ऐसी मान्यता है कि प्रेमी जोड़ों की रक्षा का आदेश खुद भगवान शंकर ने दिया है। इस कारण मंदिर के लोग दिल खोलकर प्रेमी जोड़ों की रक्षा करते हैं। यहां किसी भी जाति, धर्म और समुदाय के प्रेमी जोड़े आ सकते हैं। पुलिस भी इस मंदिर में किसी प्रेमी जोड़े से कोई पूछताछ और रोक-टोक नहीं करती। इस मंदिर और यहां के आस-पास के गांव में सिगरेट-शराब पीने पर रोक है। इसके अलावा कोई भी लड़ाई-झगड़ा नहीं कर सकता। जब तक प्रेमी जोड़ों की यहां पर शादी नहीं हो जाती। उन्हें यहां से कोई नहीं निकाल सकता। खुद मंदिर के पुजारी प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

अगली खबर