इसे कहते हैं डेयरिंग! देखिए किस तरह सांप को किस कर रहा है शख्स, वीडियो वायरल

Snake Kiss Video: जिस सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है, उस सांप को एक शख्स बड़े मजे से किस कर रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Snake Video Man Kiss To Snake Viral Video in Hindi
क्या डेयरिंग है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सांप को मजे से किस कर रहा था शख्स
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Kiss Video: इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें खतरनाक काम करने में काफी मजा आता है। कई बार डेरिंग के चक्कर में तो लोग जान की बाजी तक लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल भी जाती है, जबकि कुछ के साथ अनहोनी भी हो जाती है। लेकिन, अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स ने जो किया उसे देखकर आप यही कहेंगे, 'क्या डेयरिंग है भाई'। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हैं, तो कुछ को मजा भी आ रहा है।

कुछ लोगों को जानवरों के साथ खेलना, मस्ती करना काफी अच्छा लगता है। कई लोग तो जानवरों को लेकर इतने क्रेजी होते हैं कि उन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। लेकिन, अगर सांप के साथ आपको मस्ती करने के लिए कहा जाए या फिर उसके साथ रहने के लिए कहा जाए तो क्या आप रहेंगे? जाहिर सी बात है सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स जिस तरह से सांप के साथ मजे ले रहा है और उसके सिर पर किस कर रहा है उसने सबके होश उड़ा दिए। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

शख्स ने जिस तरह से सांप को 'किस' किया उसे देखकर तो यही लगता है इसके अंदर कितनी डेयरिंग है। क्योंकि, इस दौरान सांप ने ना तो कोई आपत्ति जताई और ना ही कोई पलटवार किया। हालांकि, शख्स की हिम्मत देखकर कुछ लोग जरूर डर गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'goga_ni_daya' अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 33 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इस हैरतअंगेज वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर