Shocking Video: बाइक से कर रहा था खतरनाक स्टंट, अचानक बिगड़ गया बैलेंस, दिल थामकर देखें वीडियो

Stunt Video: एक शख्स बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं।

Stunt Video Man Doing Stunt on Bike Then What Happened Watch Shocking Video
स्टंट करने के दौरान हादसा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बीच सड़क बाइक से कर रहा था खतरनाक स्टंट
  • स्टंट करते हुए बिगड़ गया बैलेंस
  • दिलदहलाने वाला वीडियो

Stunt Video: आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। बाइक हो, कार हो या फिर कोई भारी भरकम गाड़ी जहां मौका मिलता करतब दिखाने लगाते हैं। स्टंट दिखाने के चक्कर में तो कई बार लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। एक ऐसा ही स्टंट का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक शख्स बाइक से सड़क पर स्टंट कर रहा था और उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे वह शायद की कभी भूल पाए।

बहुत पुरानी कहावत है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इतना ही नहीं अक्सर आपने लोगों को ये भी कहते सुना होगा कि गाड़ी आराम से चलाएं, जिससे कोई घटना नहीं घटे। लेकिन, जोश में लोग इस बात कहां ध्यान देते हैं। उन्हें तो बस जुनून सवार रहता है कि कुछ अलग और धमाकेदार करें, जिससे उनकी पहचान हो और उन्हें लोग जान सके। इस शख्स ने भी कुछ 'तूफानी' करने की कोशिश की लेकिन परिणाम कुछ और ही हुआ। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है। लेकिन, अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे रोड पर गिर पड़ा। गनीमत ये रही कि दूसरी ओर से आ रही गाड़ी की तरफ वह नहीं गिरा वरना जान तक जा सकती थी। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MannThigli (@vip.chobbar)

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vip.chobbar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ लोगों को यहां जहां काफी पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

अगली खबर