Video: बच्चे ने तोतली आवाज में जिस तरह गाया जन-गण-मन, देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 16, 2022 | 15:03 IST

Cute Boy Jan Gan Man: एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी तोतली आवाज में जन गण मन गाता नजर आ रहा है।

BOY
बच्चे ने गाया राष्ट्रगान  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • छोटे से बच्चे ने क्यूट अंदाज में गाया जन गण मन
  • बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो गया इंटरनेट
  • बच्चे का देशभक्ति वाला जज्बा देखकर हार बैठेंगे दिल

Cute Boy Jan Gan Man: 15 अगस्त 2022 को भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए। इस दौरान देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। सरकार ने भी देश के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की थी। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में राष्ट्रगान (National Anthem) जन गण मन (Jana Gana Mana) लोगों ने गाया। इसी क्रम में एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी तोतली आवाज में जन गण मन गाता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे वीडियो में इस तोतले बच्चे का देशभक्ति का जुनून देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। नेटिजंस भी इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जन गण मन गाते समय बच्चा सही से शब्दों का उच्चारण भी नहीं कर पा रहा है। हालांकि, देश के प्रति उसकी भक्ति ने लोगों के दिल को छू लिया है। बच्चा बड़ी ही तल्लीनता से 'राष्ट्रगान' गा रहा है। देखें वीडियो- 

क्यूट बच्चे का वीडियो वर्टिगो वॉरियर नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'यह हमारे राष्ट्रगान की सबसे दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों में से एक है। शुद्ध दिल को छू लेने वाला भाव! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। लोगों ने इसे स्वतंत्रता दिवस का सबसे प्यारा वीडियो बताया है। वीडियो को अब तक 1 लाख 53 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक कर लिया है। बच्चा नॉर्थ ईस्ट राज्य अरुणाचल प्रदेश का बताया जा रहा है।

अगली खबर