Knowledge Story: टॉयलेट फ्लश में होते हैं दो बटन, क्या आप जानते हैं छोटे बटन का काम?

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 07, 2022 | 16:29 IST

Toilet Flush Buttons: क्या आपने कभी भी सोचा है कि टॉयलेट फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं? हम आपको यह भी बताएंगे कि मॉर्डन टॉयलेट्स के फ्लश में लगे छोटे बटन का क्या काम होता है?

toilet
टॉयलेट फ्लश  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • किसी-किसी टॉयलेट फ्लश में होते हैं दो बटन
  • जानिए क्या है दोनों बटन का काम
  • बचता है 20 हजार लीटर पानी

Toilet Flush Buttons: वाशरूम (Washroom) लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है। किसी भी घर में आजकल एसेसरीज पर बहुत ध्यान दिया जाता है। हम सबके घरों में टॉयलेट जरूर होता है। आजकल टॉयलेट्स में नए जमाने के मॉर्डन फिटिंग्स की एंट्री हो चुकी है। आपने टॉयलेट में लगने वाले कई तरह के फ्लश (Flush) देखे होंगे। आपने देखा होगा कि ज्यादातर फ्लश में एक छोटा और एक बड़ा बटन होता है। क्या आपने कभी भी सोचा है कि टॉयलेट फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं? 

अगर आपने आजतक नहीं सोचा तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि टॉयलेट फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि मॉर्डन टॉयलेट्स के फ्लश में लगे छोटे बटन का क्या काम होता है? बता दें कि दोनों बटन एक एक्जिट वॉल्व (Exit Valve) से जुड़ा होता है। इसमें जब हम बड़े बटन को दबाते हैं तो तकरीबन 6 लीटर पानी फ्लश के रूप में निकलता है। वहीं अगर हम छोटे बटन को दबाते हैं तो 3 से साढ़े 4 लीटर पानी फ्लश के रूप में निकलता है।

ये भी पढ़ें- गुटखा खाने वाले लड़के को अपने क्लास की लड़की पर था क्रश, प्रपोज करने पर सुननी पड़ी ऐसी बात और फिर..

होती है 20 हजार लीटर पानी की बचत

क्या आपने सोचा है कि इससे कितने पानी की बचत होती है? रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी घर में Single Flush के बजाए यदि Dual Flushing अपनाई जाये तो सालभर में तकरीबन 20 हजार लीटर पानी बचाया जा सकता है। इसका इंस्टॉलेशन सामान्य फ्लश से थोड़ा सा महंगा है लेकिन इसकी वजह से आपके पानी के बिल में कटौती हो सकती है। बता दें कि ड्यूल फ्लश अमेरिकी इंडस्ट्रीयल डिजाइनर Victor Papanek के दिमाग से आया है। साल 1976 में विक्टर पेपनेक ने ‘Design For The Real World’ नाम की अपनी किताब में इसका जिक्र किया था।

अगली खबर