Shocking: इस महिला को पता नहीं था कि वह गर्भवती है, बाथरूम में अकेले दिया बच्चे को जन्म

woman gave birth to her child alone:ब्राजील की एक 20 वर्षीय महिला ने अपने पहले बच्चे को अकेले बाथरूम के अंदर जन्म दिया। मदद की पेशकश करने वाला कोई नहीं था क्योंकि उसे नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है।

Baby Representational Image
ब्राजील की एक महिला ने अपने पहले बच्चे को अकेले बाथरूम के अंदर जन्म दिया (प्रतीकात्मक फोटो) 
मुख्य बातें
  • महिला ने कहा कि उसे जन्म देने के दो घंटे पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला
  • महिला ने अपने बच्चे को अकेले बाथरूम के अंदर जन्म दिया
  • महिला ने उसने सोचा नहीं था कि वह गर्भवती हो सकती है

नई दिल्ली: गर्भावस्था ऐसी अवस्था होती है जिसमें एक महिला अपने बेबी को गर्भ में पालती है फिर उसे जन्म देती है, किसी भी महिला के लिए ये बेहद गर्व के क्षण होते हैं, वहीं ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे, एक महिला ने वीडियो में खुलासा किया कि उसे जन्म देने के दो घंटे पहले ही अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला।

ब्राजील की एक 20 वर्षीय महिला आयमी अल्मेडा ने अपने पहले बच्चे को अकेले बाथरूम के अंदर जन्म दिया। मदद की पेशकश करने वाला कोई नहीं था क्योंकि अल्मीडा को नहीं पता था कि वह गर्भवती है।

उसने कहा कि उसका 2018 में वजन बढ़ना शुरू हुआ जब उसने एक 'दर्दनाक ब्रेक अप' के बाद तुरंत नूडल्स और हैमबर्गर जैसे फास्ट फूड खाना शुरू कर दिया था।

उसने सोचा नहीं कि वह गर्भवती हो सकती है

उस समय उसने जिम जाना बंद कर दिया और शारीरिक गतिविधियों की कमी को उसके वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। लेकिन कुछ महीने बाद, वह अस्वस्थ हो गई और निम्न रक्तचाप से पीड़ित हो गई। उसने सोचा नहीं कि वह गर्भवती हो सकती है। एक दिन, जब वह अपने कॉलेज की परीक्षा दे रही थी, तो उसने देखा कि उसके पैर सूज गए हैं। जब वह डॉक्टर के पास गईं, तो उन्हें बताया गया कि सूजन उनके गुर्दे से जुड़ी हो सकती है।

उसने एक ऑनलाइन वीडियो देखा कि गर्भनाल को कैसे काटें

कुछ हफ्तों बाद, उसे ऐंठन का अनुभव हुआ। फिर एक दिन, दर्द इतना तीव्र हो गया कि उसे अपने दोस्त के घर से भागना पड़ा। उसने कहा कि वह इतनी उलझन में थी कि एम्बुलेंस को कॉल करने या मदद के लिए किसी को डायल करने के लिए उसका मन नहीं माना,एक बार जब बेबी हो गया तो उसने एक ऑनलाइन वीडियो देखा कि गर्भनाल को कैसे काटें और प्लेसेंटा से छुटकारा पाएं। जन्म के बाद, वह भी डॉक्टरों को कॉल करने के डर गयी थी हालाँकि, एक दोस्त ने उसे मदद लेने के लिए मनाया

अगली खबर