Video: जब जंगल से निकलकर अचानक गाड़ी के सामने आ गया बाघ, फिर देखें क्या हुआ?

Tiger Viral Video: कुछ लोग सफारी का आनंद ले रहे थे। अचानक उनके सामने एक बाघ आ गया। लेकिन, बाघ ने लोगों को पलट कर भी नहीं देखा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tiger Viral Video ifs officer Madhu Mitha share tiger video viral on social media
बाघ ने मारा ऐसा इग्नोर...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • जंगल सफारी के दौरान अचानक सामने आ गया बाघ
  • बाघ ने लोगों को मजेदार अंजाद में मारा इग्नोर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tiger Viral Video: आमौतर इंसान जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, लोगों में जानवरों को देखने की काफी ख्वाहिश होती है। इसके लिए लोग या तो जू जाते हैं या फिर जंगलों में घूमने जाते हैं। कई बार लोगों का जानवरों से दीदार हो पाता है, तो कई बार खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। छोटे-छोटे जानवर तो दिख भी जाते हैं लेकिन बड़ों जानवरों का दर्शन दुर्लभ हो जाता है। ऐसे में जरा सोचिए, आप जंगल में सफारी कर रहे हैं और अचानक विशालकाय बाघ आपके सामने आ जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है डर के कारण लोगों की हालत खराब हो जाएगी। या फिर उससे दूर भाग खड़े होंगे। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बाघ ने ही लोगों को 'इग्नोर' मार दिया।  

हमारे देश में कई ऐसे फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी हैं, जो अक्सर लोगों को जंगल की दुनिया से रू-ब-रू कराते रहते हैं। जानवरों का मस्त अंदाज दिखाते हैं, जानवरों की अजीबोगरीब हरकत भी दिखाते रहते हैं.। वाइल्ड लाइफ लवर्स को इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते हैं। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, कुछ लोग जीप पर बैठकर सफारी का आनंद ले रहे हैं। तभी जंगल से निकलकर एक विशालकाय बाघ उनके सामने आ जाता है।  बाघ को देखकर लोग घबरा जाते हैं, उन्हें लगता है कि कहीं बाघ नुकसान ना पहुंचाए। लेकिन, बाघ लोगों को इग्नोर कर चुपचाप वहां से निकल जाता है। देखें वीडियो...

जब बाघ से हुआ लोगों का सामना...

बाघ का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी 'Madhu Mitha' ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ' यह नजारा ताडोबा में देखने को मिला। लेकिन, लोग इस बात से सहमत होंगे कि जंगल में बाघ से सामना एक खतरनाक अनुभव होता है। ' इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 11 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पंसद किए हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।  
 

अगली खबर