Viral Video: 'किसी को हमारी परवाह नहीं', सोशल मीडिया पर छाया अफगानी लड़की का दिल को छू लेने वाला वीडियो

Afghan girl Viral Video : अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान का दमनकारी शासन शुरू हो चुका है। ऐसे में एक अफगानी लड़की का वीडियो इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मन दुखी हो गया है।

Afghan girl Says No one cares about us Heart Touching video goes viral on social media
सोशल मीडिया पर अफगानी लड़की का वीडियो वायरल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अफगानी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • लड़की ने बताई बेबसी की कहानी
  • वीडियो देख लोग हो रहे भावुक

Afghan Girl Viral Video : इन दिनों पूरी दुनिया की नजरें अफगानिस्तान पर टिकी है। तालिबान ने जैसे ही यहां पर कब्जा जमाया हर जगह हाहाकार मचा गया। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले हैं, तो कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक मासूम लड़की का ऐसा वीडियो सामने आया है,  जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? हम आपको बता दें कि इस वीडियो में एक लड़की ने रोते हुए कहा  कि किसी को हमारी परवाह नहीं है और आने वाले समय में हम धीरे-धीरे मरेंगे। 

अफगानिस्तान में किस तरह के हालात हो चुके हैं इससे हम सब वाकिफ हैं। यहां एक बार फिर तालिबान का दमनकारी शासन शुरू हो चुका है। ऐसे में वहां से काफी संख्या में लोग भाग रहे हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। सोशल मीडिया पर वहां के कई वीडियो लगातार शेयर हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान है. इसी कड़ी में एक ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद (  Masih Alinejad)ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लड़की का साफ कहना है कि किसी को भी हमारी फिक्र नहीं है। हम धीरे-धीरे मरेंगे।हमारी कोई गिनती नहीं है, क्योंकि हम अफगानिस्तान में पैदा हुए हैं। तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें...

वीडियो देख भावुक हुए लोग

पत्रकार अलीनेजाद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह अफगान लड़की तालिबानी शासन को लेकर काफी निराश है, उसके सपने टूट रहे हैं। अफगानी महिलाओं को लेकर मेरा दिल टूट गया है। दुनिया ने उन्हें हरा दिया है। इतिहास में इसे हमेशा लिखा जाएगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 36 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर काफी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अफगानिस्तान की इस निराश लड़की को रोते हुए देखना दिल दहला देने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह सुनकर दिल दहल जाता है कि यह शासन जो क्रूरता करेगा वह असहनीय है, बाकी दुनिया इसे कैसे होने दे सकती है।'

अगली खबर