Viral Video: दुल्हन के साथ दोस्तों ने की ऐसी हरकत, देखें क्या हुआ अंजाम?

Bride Groom Viral Video: शादी के माहौल में लोग मौज-मस्ती, हंसी-मजाक तो करते ही रहते हैं। खासकर, दोस्त-यार तो दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के साथ मस्ती करने का मौका ढूंढते रहते हैं। लेकिन, कई बार इस मस्ती के चक्कर में परिणाम कुछ और हो जाता है।

Viral Video Bride Groom Video friends tossed the bride Then What Happened Watch Viral Video
दुल्हन के साथ अजीबोगरीब मजाक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दुल्हन के साथ दोस्तों ने किया अजीबोगरीब मजाक
  • सबके सामने दुल्हन को हवा में उछाल दिया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिमा (Social Media) पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो (Viral Video) धमाल मचा रहा है। जिसमें दुल्हन के साथ दोस्तों ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी। क्योंकि, शादी के दिन दुल्हन के साथ बड़ी घटना घट सकती थी। 

शादी के माहौल में लोग मौज-मस्ती, हंसी-मजाक तो करते ही रहते हैं। खासकर, दोस्त-यार तो दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के साथ मस्ती करने का मौका ढूंढते रहते हैं। लेकिन, कई बार इस मस्ती के चक्कर में परिणाम कुछ और हो जाता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दुल्हन को कुछ दोस्त हवा में उछाल रहे हैं। जैसे ही दुल्हन को हवा में उछालते हैं उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह जमीन पर गिरने लगती है। लेकिन, उसी वक्त दूल्हा सूझ-बूझ से काम लेते हैं और दुल्हन को पकड़कर आराम से जमीन पर उतार देता है।  

दुल्हन के साथ हो सकता था खेल

दुल्हन को देखकर साफ लगता है कि एक पल के लिए उसकी हालत खराब हो गई थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'proposalspage' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किए हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गई'। किसी का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि दूल्हे ने उसे बचा लिया। 

अगली खबर