नशे में धुत व्यक्ति का कारनामा, बीच सड़क पर बाइक में आग लगाई Video

Drunk man sets his bike on Fire: बाइक में आग लगाने की घटना सूर्यनगर पुलिस स्टेशन के समीप हुई। यहां शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति बीच सड़क में अपनी बाइक में लगा दी।

Drunk man sets his bike on Fire in Bangalore Video
नशे में धुत व्यक्ति कारनामा, बीच सड़क पर बाइक में आग लगाई।  |  तस्वीर साभार: BCCL

बेंगलुरु : नशे में आदमी अपने होश गंवा देता है, यह बात कई बार साबित हो चुकी है। होश खोने का एक ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां गुरुवार को नेश में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। बाइक में आग लगाने की घटना सूर्यनगर पुलिस स्टेशन के समीप हुई। यहां शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति बीच सड़क में अपनी बाइक में लगा दी। समझा जाता है कि यह व्यक्ति नशे की हालत में था। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आग लगाने की घटना जिस समय हुई उस समय सड़क से वाहन गुजर रहे थे। इस व्यक्ति की आग लगाने की घटना से वहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था या दूसरे वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे।

सांप के साथ अत्याचार
कर्नाटक के कोलार जिले में गत मंगलवार को अजीबो-गरीब घटना सामने आई। यहां 38 साल का एक व्यक्ति एक सांप के ऊपर से दौड़ गया। बताया जाता है कि यह व्यक्ति भी नशे में था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बताया गया है कि इस व्यक्ति ने सांप को अपने गले में लपेट लिया। फिर बाद में उसका खाल उतारकर उसे टुकड़ों में काट दिया। व्यक्ति शराब खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते में सांप उसके रास्ते में आ गया। 

युवक ने पत्नी को जान से मारा
 उत्तर प्रदेश के जौनपर जिले में एक 25 साल के युवक ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इंकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि व्यक्ति ने इस घटना को अपनी चार साल के बेटे सामने अंजाम दिया। आरोपी की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अगली खबर