Coronavirus: क्या 500 नहीं 24000 से ज्यादा लोगों को निगल चुका है कोरोना वायरस? चीनी कंपनी के आंकड़ों से खुलासा

दुनिया
लव रघुवंशी
Updated Feb 06, 2020 | 14:40 IST

एक शीर्ष चीनी कंपनी के आंकड़ों से सामने आया है कि कोरोनो वायरस प्रकोप में मरने वालों की संख्या 24,000 से अधिक है और 1.5 लाख से अधिक इससे प्रभावित है। हालांकि बाद में इन आंकड़ों को बदल दिया गया।

Facts on Coronavirus Death Toll in China
चीन में कोरोना वायरस का कहर 

नई दिल्ली: चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई और इसके 28000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। लेकिन इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट ने कोरोनोवायरस की मौत की वास्तविक सीमा 24,000 से अधिक बताई है, जो आधिकारिक आंकड़े से काफी अधिक है। कहा जा रहा है कि लगता है टेनसेंट ने अनजाने में इन आंकड़ों को जारी किया गया है जो बताए गए सरकारी आंकड़ों से बहुत अधिक हैं।

इस तरह की व्यापक अटकलें है कि चीन की सरकार इस घातक वायरस से खत्म होने वाले लोगों के आंकड़ों को दबा सकती है। मल्टीनेशनल तकनीकी समूह टेनसेंट ने कथित तौर पर शनिवार को दिखाया कि कोरोना वायरस से 1,54,023 संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 24,589  है। ये सरकारी आंकड़ों से काफी ज्यादा है। इसने संदिग्ध मामलों की संख्या को 79,808 के रूप में दिखाया, जो आधिकारिक आंकड़े से चार गुना ज्यादा है। ठीक किए गए आंकड़ों की संख्या 351 की बजाय 269 बताई गई। हालांकि बाद में Tencent ने अपने आंकड़ों को बदल लिया और वहीं आंकड़ें दिखाए जो सामने आ रहे हैं। 

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर आधिकारिक आंकड़ों की रिपोर्टिंग नहीं करने और मीडिया पर सच्चाई को उजागर करने के प्रयास पर शिकंजा कसने का आरोप लगाया गया है।

कोरोना वायरस से बुधवार को 73 और लोगों की जान जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई और इस विषाणु से संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इससे 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से थे, जहां इससे सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। बुधवार को 5,328 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 2,987 हुबई प्रांत में सामने आए। 3,859 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और 24,702 लोग संदिग्ध रूप से इस वायरस से संक्रमित हैं।

अगली खबर