Pearl Harbor Shooting: गोलीबारी के समय अपनी टीम के साथ मौजूद थे वायुसेना प्रमुख भदौरिया, सभी सुरक्षित

दुनिया
किशोर जोशी
Updated Dec 05, 2019 | 09:36 IST

अमेरिका के पर्ल हार्बर स्थित सैन्य बेस पर में जिस समय गोलीबारी हुई उस दौरान वहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी।

IAF Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria and his team were present at the time of Pearl Harbor shooting
पर्ल हार्बर: गोलीबारी के समय मौजूद थे IAF प्रमुख भदौरिया  
मुख्य बातें
  • अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गोलीबारी की घटना, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया
  • गोलीबारी की घटना के समय अपनी टीम के साथ मौजूद थे वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया
  • हमले में दो लोगों की हालत गंभीर, भारतीय वायुसेना की टीम के सदस्य सुरक्षित

वाशिंगटन: अमेरिका के पर्ल हार्बर सैन्य बेस पर गुरुवार को जबरदस्त फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी की घटना को जिस शख्स ने अंजाम दिया उसने बाद में खुद को भी गोली से उड़ा दिया। गौर करने की बात यह है कि जिस यह गोलीबारी हुई उस समय वहां वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी। घटना में वायुसेना प्रमुख और उनकी टीम को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

गोलीबारी के बाद पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे को बंद कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक बंदूकधारी हमलावर सैन्य वर्दी में था और उसने तीन लोगों पर दनादन गोलियों की बौछार कर दी। जैसे ही सुरक्षाबलों ने उसे रोकना चाहा तो हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। गौर करने वाली बात यह है कि यह हमला पर्ल हार्बर नौसेना बेस पर जापान द्वारा 1949 में किए गए हमले की 78 वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ है।

 

दरअसल वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया, पर्ल हार्बर-हिकम, में पैसिफिक एयर चीफ्स संगोष्ठी 2019 में भाग लेने के लिए गए हुए हैं। इस संगोष्ठी का विषय 'क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण' है। 

आपको बता दें कि 8 दिसम्बर 1949 को, जब वाशिंगटन में जापानी प्रतिनिधि के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की समझौता वार्ता चल रही थी, उस समय जापानी युद्धक विमानों ने पर्ल बंदरगाह सैन्य बेस पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में नौसैनिक वायुकेंद्र एवं बंदरगाह बुरी तरह नष्ट हो गया था

 

अगली खबर