जन्मदिन मनाने मेक्सिको गई थी भारतीय मूल की महिला, दो गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में मारी गई

दुनिया
भाषा
Updated Oct 24, 2021 | 07:08 IST

कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की महिला अंजलि रियोत अपना जन्मदिन मनाने के लिए मेक्सिको गई थी। बुधवार को 20 अक्टूबर को मैक्सिको के तुलुम में एक रेस्तरां में दो गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में मारी गई।

Anjali Ryot
अंजलि रियोत 

लॉस एंजिलिस: कैरिबियाई रिसॉर्ट तुलुम में दो मादक पदार्थ गिरोहों के बीच गोलीबारी में मारे गये दो विदेशी पर्यटकों में कैलिफोर्निया में रहने वाली 29 साल की भारतीय मूल की आईटी कर्मी भी शामिल है, जो अपना जन्मदिन मनाने मेक्सिको गयी थी। कैलिफोर्नियान्यूजटाइम्स डॉट कॉम समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में बुधवार रात को अंजलि रियोत और एक जर्मन पर्यटक की मृत्यु हो गयी।

रियोत और उनके पति उत्कर्ष श्रीवास्तव कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर में अपने घर से 22 अक्टूबर को मेक्सिको गये थे। रियोत अपना 30वां जन्मदिन मनाने गयी थीं। उनके पिता के डी रियोत ने हिमाचल प्रदेश में अपने घर से फोन पर ‘पीटीआई भाषा’ को यह जानकारी दी।

रियोत के इंस्टाग्राम एकाउंट में उनका परिचय सैन जोस, कैलिफोर्निया में रहने वाली हिमाचल प्रदेश की ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में दिया गया है।
 

अगली खबर