ग्रेट ब्रिटेन को संबोधित करेंगे किंग चार्ल्स, प्रिंस से किंग तक के सफर पर खास नजर

किंग चार्ल्स आज ग्रेट ब्रिटेन को संबोधित करेंगे। बता दें कि करीब सात दशक तक ब्रिटेन का महारानी रहीं एलिजाबेथ -2 का निधन हो गया है.

Elizabeth 2, King Charles, Great Britain, Elizabeth 2 passed away, Elizabeth News
एलिजाबेथ 2 के निधन के बाद किंग बने चार्ल्स  |  तस्वीर साभार: AP

सात दशक तक ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ-2 ने गुरुवार की रात अंतिम सांस लीं और इस तरह से शाही परिवार में एक युग का अंत हो गया। एलिजाबेथ-2 के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है। किंग चार्ल्स आज ब्रिटेन को संबोधित करने वाले हैं। ब्रिटेन के नए सम्राट, किंग चार्ल्स, शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे, उनके प्रवक्ता ने कहा, उनकी मां महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद उनका पहला भाषण होगा।

चार्ल्स ने की है दो शादियां
किंग चार्ल्स ने दो शादियां की हैं। पहली शाही लेडी डायना से हुई थी, विवाह के समय वो 20 वर्ष की थीं। चार्ल्स की उम्र 32 थी। इस खास शादी पर दुनिया की नजर थी। डायना और चार्ल्स के दो बेटे हुए जो विलियम और हैरी हैं।  लेकिन दोनों की शादी कामयाब नहीं रही। समय के साथ दूरियां बढ़ती गईं और अंत में दोनों का तलाक हो गया था। डायना से  तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेझिझक कहा था कि उन दोनों के बीच में कोई तीसरा था। कहा जाता है कि तलाक की वजह कैमिला पार्कर बनीं। कैमिला आगे चलकर प्रिंस चार्ल्स की दूसरी पत्नी बनीं । 1997 में पेरिस में हुए कार क्रैश में डायना की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स की छवि को नुकसान पहुंचा था। प्रिंस चार्ल्स को भरोसा दिलाने में सालों लग गए कि वो एक अच्छे पति और पिता की भूमिका का निर्वाह कर रहे थे।  2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से दूसरा विवाह किया था।  

United Kingdom new national anthem: 70 साल बाद बदलेगा ब्रिटेन का राष्ट्रगान, अब गाया जाएगा 'गॉड सेव द किंग'

शिक्षा के लिए राजशाही परंपरा को तोड़ा
शाही परिवार में आम परंपरा है कि बेटों की स्कूली पढ़ाई के लिए प्राइवेट ट्यूशन लगाया जाता था। हालांकि प्रिंस चार्ल्स ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने रिवाज को तोड़ा और स्कूली शिक्षा ग्रहण की थी। कैंब्रिज विश्वविद्यालय से आार्ट्स की डिग्री भी ली थी। उन्होंने 1970 के दशक में रॉयल एयरफोर्स और रॉयल नेवी में सेवाएं दी थीं। 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, पीएम मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने गहरा दुख जताया

किंग चार्ल्स को पसंद है अमेरिका
किंग चार्ल्स अपने जीवनकाल में 20 बार वाशिंगटन का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने जिमी कार्टर के बाद से हर अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की है। 2021 में उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की थी। चार्ल्स से मुलाकात के बाद बाइडन उनसे काफी प्रभावित हुए थे। बाइडेन ने कहा भा थी हमें आपकी बहुत जरूरत है।

अगली खबर