Russia Ukraine war : क्या लड़ाई में NATO भी कूदेगा? जंगी जहाजों का बेड़ा तैयार, 4 बजे आपात बैठक 

Russia Ukraine war : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो रोमानिया, बुल्गारिया, हंगरी और स्लोवाकिया में अपनी सैन्य टुकड़ियों को तैनात करने की योजना बना रहा है।अमेरिका ने कहा है कि वह अपनी सेना यूक्रेन में नहीं भेजेगा।

Russia Ukraine war : NATO chief orders ti keep warships ready emergency meeting at 4 PM
शुक्रवार शाम नाटो सदस्य देशों की होने जा रही आपात बैठक।  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • गुरुवार तड़के रूस की सेना ने यूक्रेन के शहरों पर हमले शुरू किए
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि पहले दिन की लड़ाई में 137 लोगों की मौत
  • नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रख दिया है

Ukraine Russia war : यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। राजधानी कीव पर मिसाइलों से हमला होने की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके देश की सेना यूक्रेन में नहीं जाएगी और युद्ध नहीं लडे़गी लेकिन नाटो ने अपने तेवर सख्त किए हैं। नाटो ने अपने सैन्य कमांडरों को आदेश दिया है कि वह अपनी सीमा सुरक्षित रखने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दें। इस निर्देश के बाद नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। नाटो यूरोप के पूर्वी भाग में अपने सैनिकों की संख्या भी बढ़ाने जा रहा है। नाटो की शुक्रवार शाम एक आपात बैठक भी होने जा रही है। 

नाटो सदस्य देशों की आज आपात बैठक
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को संगठन के 30 सदस्य देशों की आपात बुलाई है। ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में स्वीडन, फिनलैंड और यूरोपीय संघ के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर जमीन, आसमान एवं जल तीनों मार्गों से हमला किया।  

इतिहास दोबारा लिखने का प्रयास कर रहा रूस-नाटो प्रमुख 
एक संवाददाता सम्मेलन में स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा, 'हमारे महाद्वीप में शांति भंग हो गई है। रूस इतिहास को दोबारा लिखने का प्रयास कर रहा है। उसने यूक्रेन को उसकी स्वतंत्रता एवं आजादी देने से इंकार कर दिया है।' नाटो प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन हमारे संगठन का सदस्य नहीं है। वहां पर हमारी सेना नहीं है लेकिन हम अपनी रक्षात्मक तैयारी कर सकते हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो रोमानिया, बुल्गारिया, हंगरी और स्लोवाकिया में अपनी सैन्य टुकड़ियों को तैनात करने की योजना बना रहा है। 

यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ दुनिया भर में फूटा लोगों का गुस्सा, पुतिन के होम टाउन में भी प्रदर्शन

रूस को क्षति पहुंचाने का दावा
यूक्रेन ने इस लड़ाई में रूस को काफी क्षति पहुंचाने का दावा किया है। यूक्रेन उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने कहा है कि उनकी सेना ने रूस के 30 से ज्यादा टैंक, 7 एयरक्राफ्ट और छह हेलिकॉप्टर तबाह किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमोर जेलेंस्की ने कहा है कि गुरुवार की लड़ाई में 137 लोगों की जान गई है। उन्होंने अफसोस जताया कि इस लड़ाई में उनके देश को 'मझधार' में छोड़ दिया गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ दुनिया भर में विरोध-प्रदर्सन हो रहे हैं। यहां तक कि मास्को एवं सेंट पीट्सबर्ग में लोग सड़कों पर उतरे और युद्ध रोकने की मांग की है। मास्को में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

यदि यूक्रेन को नाटो में शामिल हुआ तो क्या रूस के साथ लड़ाई लड़ेगा अमेरिका ?

पीएम मोदी से हुई पुतिन की बात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। इस बातचीत में पीएम मोदी ने कूटनीतिक बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने का अनुरोध किया। यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। पीएम ने इन छात्रों को सुरक्षित निकाले जाने के बारे में भी पूतिन से बातचीत की। इसके पहले दिन में पोलैंड के राजदूत ने पीएम मोदी से दखल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के बड़े नेताओं में शुमार हैं, उनकी बात को पुतिन गौर कर सकते हैं। 

अगली खबर