चीन में शी जिनपिंग का खेल खत्म...? दावा- किया गया हाउस अरेस्ट, चीनी मीडिया ने साधी चुप्पी

ट्विटर पर कई चीनी नागरिकों ने भी शी जिनपिंग की कथित नजरबंदी के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया है कि जिनपिंग के हाथ से सत्ता जा चुकी है।

xi jinping, xi jinping house arrest
शी जिनपिंग को किया गया हाउस अरेस्ट?  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर चल रहे दावे को चीनी मीडिया ने नहींं किया है खारिज, हालांकि कंफर्म भी नहीं किया है
  • बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी किया है ट्वीट
  • चीन में सत्ता परिवर्तन का किया जा रहा है दावा

चीन में सत्ता में उलटफेर की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वर्तमान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है और उनकी जगह ली कियाओमिंग को सत्ता का प्रमुख बनाया गया है।

इंटरनेट पर कई पोस्ट के अनुसार, जिनपिंग को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। हालांकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी या सरकारी मीडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चीनी मीडिया इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- "नई अफवाह की जांच की जाएगी: क्या शी जिंगपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं?"

ट्विटर पर कई चीनी नागरिकों ने भी शी जिनपिंग की कथित नजरबंदी के बारे में पोस्ट किया। कई लोगों ने दावा किया कि जिनपिंग के हाथ से सत्ता जा चुकी है। कुछ लोगों ने तो यह भी अनुमान लगाया है कि ली कियाओमिंग को चीन का राष्ट्रपति बनाया गया है।

बात दें कि चीन में इस हफ्ते दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा और चार अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी एक 'राजनीतिक गुट' का हिस्सा थे। वर्तमान में, कम्युनिस्ट पार्टी देश भर में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रही है और ऐसा माना जाता है कि ये छह लोग जिनपिंग के विरोधी थे।

ये भी पढ़ें- संयोग या साजिश... एक-एक कर पुतिन के करीबी साथियों की हो रही है मौत, कोई सीढ़ी से गिरा तो किसी ने की आत्महत्या

अगली खबर